दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में शुमार है। इन दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणवीर-दीपिका के शादी के वेन्यू से लेकर डिजाइनर कपड़ों तक तो वहीं मेहमानों के लिए किए गए अरेंजमेंट पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि इन दोनों की शादी को आलीशान बनाने के पीछे वेडिंग प्लानर वंदना मोहन का हाथ है। तो चलिए आपको वंदना मोहन से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
दीपवीर की शादी को ऐतिहासिक बनाने में इस वेडिंग प्लानर का है हाथ, लेती हैं करोड़ों में फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपवीर की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं जिसे रॉयल बनाने के पीछे मशहूर वेडिंग प्लानर वंदना मोहन का हाथ है। वंदना दिल्ली की फेमस वेडिंग डिजाइनर है। वंदना को इवेंट मैनेजमेंट में 30 साल का अनुभव है और उनकी 'बैकस्टेज प्रोडक्शन' नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है। इसके साथ ही 'द वेडिंग डिजाइन' कंपनी भी चलाती हैं। वंदना इससे पहले कई सारे सेलिब्रिटीज की शादी का सारा अरेंजमेंट कर चुकी हैं।
इन शादियों में सबसे ज्यादा पार्थ जिंदल और अनुश्री जसानी की शादी चर्चा में रही। पार्थ जिंदल 'जेएसडब्ल्यू' कंपनी के एमडी है। पार्थ ने अपनी शादी का जिम्मा वंदना मोहन को ही दिया था। इन दोनों ने वियना में 9 मई 2016 को शादी की थी। यह शादी समारोह 7 मई से 9 मई तक चला। यह शादी रॉयल अंदाज की वजह से काफी मशहूर हुई। शादी में डेकोरेशन से लेकर खाने तक और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री भी काफी खास थी जिसे मेहमान देखते रह गए थे। वंदना जितनी अपनी क्रिएटिवटी के लिए फेमस है उतनी ही मोटी फीस लेती हैं जो कि करोड़ो में होती है।
पार्थ की बहन तनवी जिंदल की शादी की सारी तैयारियां भी वंदना मोहन ने की थी। तनवी ने साल 2010 में फ्लोरेंस में शादी की थी। इसके अलावा मशहूर बिजनेसमैन सुनील वसानी की बेटी की सोनम की शादी का सारा जिम्मा भी वदंना मोहन की कंपनी के कंधों पर ही था। इन दोनों ने भी ऑस्ट्रेलिया के वियना में भव्य शादी की थी। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि दीपिका और रणवीर ने वेडिंग प्लानर के तौर पर वंदना मोहन को क्यों चुना।
वेडिंग प्लानर वंदना मोहन शादी में हर छोटी से छोटी से बात का ख्याल रखती है। शादी में वंदना की थीम ग्लैमरस, आईकॉनिक और क्लासिक होती है। यही बात शायद दीपिका और रणवीर को उनकी तरफ खींच लाई। दीपवीर की शादी कोंकणी और सिंधी दो रीति-रिवाज से हो रही है। इसी वजह से शादी की तारीख 14 और 15 दिसंबर है। दो बार होने वाली इस शादी में दीपिका कोंकणी रिवाज से हो रही शादी में साउथ इंडियन साड़ी पहन रही हैं तो वहीं सिंधी रस्म से होने वाली शादी में लहंगा पहनने की खबर है। दीपिका और रणवीर ने शादी सेरेमनी को भले ही काफी प्राइवेट अफेयर रखा है लेकिन फैंस को यह खुशखबरी देने से बिल्कुल भी चूंके नहीं।