तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने श्रीवल्ली से दुनिया भर में मशहूर हुए संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी का बहुप्रतीक्षित पहला सिंगल म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' मुंबई में मंगलवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने रिलीज किया। हिंदी समेत पांच भारतीय भाषाओं जारी किए गए इस फुट टैपिंग गाने की लांचिंग के दौरान स्टेज पर रणवीर सिंह और डीएसपी की केमेस्ट्री देखने लायक थी। एक तरफ गाने के हुक स्टेप पर डीएसपी ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं रणवीर सिंह की गाने और नाच ने सभी में जोश भर दिया।
DSP Music Video O Pari: श्रीवल्ली के बाद डीएसपी का नया धमाका, एक साथ पांच भाषाओं में तैयार किया गाना ‘ओ परी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में रणवीर सिंह को एनर्जी लेवल के मामले में पॉवर हाउस कहा जाता है जिस भी कार्यक्रम में वह आते हैं, उनका वहां जबरदस्त एनर्जी लेवल देखने को मिलता है। साउथ के जाने संगीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी के पहले म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' का गाना जब स्क्रीन पर चल रहा था तो इस गाने को देखकर रणवीर सिंह पूरे जोश से भर गए। गाना खत्म होते ही रणवीर सिंह स्टेज पर आए और डीएसपी के साथ स्टेज पर डांस करने लगे।
Adipurush Teaser: टीजर की आलोचनाओं पर भड़के ओम राउत , बोले, 'मोबाइल के लिए नहीं बनाई फिल्म'
रणवीर सिंह ने कहा, 'डीएसपी का ‘ओ परी' का गाना मुझे इतना पसंद आया कि मैं चाहता हूं कि इस तरह का एक गाना मेरे लिए भी वह बनाएं।' बता दें कि रणवीर सिंह और डीएसपी रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में पहली बार साथ काम कर रहे। म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' के डीएसपी गीतकार, संगीतकार, गायक और कोरियोग्राफर भी खुद हैं।
Arun Govil: 'भगवान राम ने मुझे अपना प्रतीक बना दिया', महिला द्वारा पैर छूने के वायरल वीडियो पर बोले अरुण गोविल
इस गाने की सराहना करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, 'रॉकस्टार डीएसपी के गाने, 'ओ परी के लॉन्च पर यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है और इस गाने को लॉन्च करना एक शानदार अहसास है, क्योंकि हम एक ही तरह का म्यूजिक करते हैं। मुझे गाने का हुक स्टेप बहुत पसंद है और 'ओ परी' के पास एक सुपर कैची बीट है, यह कमाल है।'
The Kapil Sharma Show: 11 कॉमेडियन देंगे राजू को अनोखी श्रद्धांजलि, हंसते-हंसाते करेंगे अभिनेता को याद
साउथ की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके डीएसपी कई हिंदी फिल्मों में भी हिट गाने दे चुके हैं जिसमे फिल्म 'रेडी' का ढिंका चिका, फिल्म 'भाग जॉनी' का 'डैडी मम्मी', फिल्म 'राधे' का 'सीटी मार', फिल्म 'जय हो' का 'नाचो रे' आदि शामिल हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' भी डीएसपी कर रहे हैं। 'ओ परी' हिंदी भाषा में डीएसपी का पहला सिंगल है। हिंदी के बाद यह गाना तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।