फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devika: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस थीं देविका, ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देकर इंडस्ट्री में मचाया था तहलका

Tue, 02 May 2023 09:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 May 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Devika Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and career
देविका - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में वैसे तो एक से एक खूबसूरत अभिनेत्रियां देखन को मिलती है, लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस अपने अभिनय के दम पर वह मुकाम हासिल कर लेती है कि दर्शक भी उन्हें भूल पाने में नाकाम होते हैं। हम बात कर रहें हैं, बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री देविका रानी की। देविका खुद जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही खूबसूरत उनकी कहानी भी थी। तो चलिए जानते हैं जानते हैं, अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Devika Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and career
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा देविका ने साल 1936 में आई फिल्म ‘अछूत कन्या’, ‘जीवन नैया’ जैसी फिल्मों से पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा में फर्स्ट लेडी और ड्रैगन लेडी की उपाधि दी गई थी। आज देविका की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर आपको बता दें कि 90 साल बाद आज भी ऑनस्क्रीन पर चार मिनट तक लंबा किस करने का रिकॉर्ड देविका रानी के नाम ही दर्ज है।

Devika Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and career
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

देविका ने अपने बेबाक अंदाज से उस समय मिसाल पेश की थी, जब गुलाम भारत का समाज और दकियानूसी सोच से बुरी तरह घिरा हुआ था।  देविका रानी ने अपने 85 साल की जिंदगी में कई कीर्तिमान रचे हैं। देविका के जिंदगी की बात करें तो अभिनेत्री जमींदार परिवार से ताल्लुक रखती थीं और महज नौ साल की उम्र में ही वह पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चलीं गईं। साल 1928 में देविका की मुलाकात लंदन में हिमांशु राय से फिल्म के सिलसिले में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devika Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and career
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस एक मुलाकात ने देविका की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। देविका हिमांशु के साथ मुंबई आ गई और फिल्मों में काम करने शुरू कर दिया। हिमांशु देविका से उम्र में 16 साल बड़े थे, लेकिन देविका को हिमांशु से प्यार हो गया था और बाद में उन्होंने हिमांशु से शादी भी कर ली। दोनों ने साथ में कई सारी फिल्में भी बनाई। फिल्म में देविका रानी ने हिमांशु के साथ चार मिनट का किसिंग सीन दिया था, जिसकी खूब आलोचना हुई, लेकिन देविका को कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन
Devika Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and career
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया

आगे चलकर देविका जब स्टार बन गई तो उनकी दोस्ती नज्म-उल-हसन से हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और आगे चलकर देविका ने हिमांशु को छोड़ दिया। हालांकि बाद में दोनों साथ आ गए। आपको बता दें कि दिलीप कुमार को स्टार बनाने में भी देविका का बड़ा हाथ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed