{"_id":"689370432237383f680ad174","slug":"dhadak-2-vs-son-of-sardaar-2-day-6-box-office-collection-wednesday-total-earning-2025-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhadak 2 Collection: लाखों में रह गई ‘धड़क 2’ की कमाई, कलेक्शन की रेस में 6वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhadak 2 Collection: लाखों में रह गई ‘धड़क 2’ की कमाई, कलेक्शन की रेस में 6वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 06 Aug 2025 08:41 PM IST
सार
Movie Dhadak 2 Day 6 Box Office Collection: रोमांटिक ड्रामा के साथ जातिवाद के दंश को दिखाती फिल्म ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर सकी। आज 6वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘सैयारा’ से बहुत कम रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'धड़क 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘धड़क 2’ रिलीज के दिन से ही काफी कम कलेक्शन कर रही है। आज यानी 6वें दिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। जबकि साथ में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। लेकिन इन दोनों फिल्मों को ‘सैयारा’ अब भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ रही है।
2 of 5
धड़क 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
6वें दिन ‘धड़क 2’ की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘धड़क 2’ ने 6वें दिन 66 लाख रुपये ही कमाए हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 15.06 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म का बजट 40 कराेड़ रुपये है। अब तक यह फिल्म अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है। जिस तरह इसका कलेक्शन कम हाे रहा है, उससे लगता नहीं है कि यह थिएटर में ज्यादा दिन टिक पाएगी।
3 of 5
फिल्म 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सन ऑफ सरदार 2’ का हाल कुछ बेहतर
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर रही है लेकिन इसकी हालत ‘धड़क 2’ से बेहतर है। अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने आज यानी 6वें दिन 93 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़े) का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 30.78 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सन ऑफ सरदार 2, सैयारा और धड़क 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ का 20वें दिन भी खुमार बरकरार
‘धड़क 2’ जैसी रोमांटिक ड्रामा सिनेमाघरों में न चल पा रही हो लेकिन फिल्म ‘सैयारा’ का रोमांस दर्शकों को पसंद आया है। 20वें दिन में आकर भी फिल्म ‘सैयारा’ ने 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म अब तक 305.89 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'धड़क 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
‘धड़क 2’ को लेकर दर्शकों की शिकायत
सोशल मीडिया पर ‘धड़क 2’ को लेकर चर्चा है कि यह फिल्म अपनी कहानी को शिद्दत से नहीं कर पाती है। एक्टर्स की अच्छी एक्टिंग के बावजूद कहानी कुछ कमजोर नजर आती है। फिर इसी तरह की स्टोरी लाइन पर पहले भी दर्शक फिल्में देख चुके हैं। यही कारण है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी मात खा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।