{"_id":"661145d44645808a1900e7a9","slug":"dharma-productions-somen-mishra-reveals-i-had-slept-through-during-karan-johar-film-kabhi-khushi-kabhie-gham-2024-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Somen Mishra: करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' को देखकर बोर हो गए थे सोमेन, बोले- मैं उस फिल्म के दौरान सो गया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Somen Mishra: करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' को देखकर बोर हो गए थे सोमेन, बोले- मैं उस फिल्म के दौरान सो गया था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 06 Apr 2024 06:23 PM IST
सार
उन्होंने कहा, 'जब मैं धर्मा में शामिल हुआ, तो मुझे याद है कि वहां छह-सात निर्देशकों का एक ग्रुप था। हम सभी करण जौहर से बात कर रहे थे। सोच रहे थे कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। तो उन्होंने कहा कि करण आपको फिर से 'कभी खुशी कभी गम' बनाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
कभी खुशी कभी गम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शंस में क्रिएटिव डेवलपमेंट हेड सोमेन मिश्रा ने हाल ही में करण जौहर के प्रोडक्शन से जुड़ने को लेकर बात की है। इसके साथ उन्होंने करण जौहर की 2001 की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को लेकर भी बात की। उन्होंने इस फिल्म को बाइबल की तरह बताया है। उन्होंने कहा वह जब करण जौहर के साथ जुड़े थे, तब धर्मा प्रोडक्शन में कम से कम छह-सात निर्देशक थे, जिन्होंने फिर इस फिल्म को बनाने की सलाह दी थी।
2 of 5
धर्मा प्रोडक्शन्स
- फोटो : Instagram
सोमेन मिश्रा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि वह पहले जंगली पिक्चर्स के साथ काम कर रहे थे। वह उनके लिए 'तलवार' और 'बधाई हो' कर चुके हैं। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' पर काम करने के दौरान करण जौहर ने उन्हें यह ऑफर किया था। राजी जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शन की सह-निर्माण थी।
उन्होंने कहा, 'जब मैं धर्मा में शामिल हुआ, तो मुझे याद है कि वहां छह-सात निर्देशकों का एक ग्रुप था। हम सभी करण जौहर से बात कर रहे थे। सोच रहे थे कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। तो उन्होंने कहा कि करण आपको फिर से 'कभी खुशी कभी गम' बनाना चाहिए। क्योंकि यह धर्म गलियारे में बाइबिल की तरह है। मैंने सोचा कि क्या बकवास है। मैं कहां पहुंच गया हूं, क्योंकि मैं उस फिल्म के दौरान सो गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कभी खुशी कभी गम
- फोटो : Social Media
सोमेन ने आगे कहा, 'मैं इतने सारे परिवार को साथ नहीं ला सकता और यह इतनी लंबी फिल्म है। हालांकि इसमें गाने बहुत अच्छे हैं। मैंने सोचा कि अगर वह दोबारा वह फिल्म बनाने जा रहे हैं तो हम क्या कर रहे हैं? लेकिन करण बहुत चालक हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह पारिवारिक फिल्म कर रहे हों, लेकिन इसे आज की पीढ़ी के अनुसार, नया रूप देना होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोमेन ने कहा कि धर्मा में स्विच करने से पहले उन्होंने करण की फिल्मों के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा, 'मुझे अभी भी आलोचना झेलनी पड़ रही है। लोग कहते हैं, अगर तुम्हें अपनी आत्मा बेचनी है तो सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को बेचो। वह आलोचना अभी भी जारी है, लेकिन जब भी कुछ अच्छा होता है, तो मुझसे भी कहा जाता है कि अच्छा हुआ आप वहां गए, जब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, लव स्टोरियां या गुंजन जैसे प्रोजेक्ट आए। मैं ऐसा करने में सक्षम हूं क्योंकि करण मुझे समझते हैं। फिर लोग सराहना करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।