बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार ही हिंदी सिनेमा से जुड़ा हुआ है। इसमें देओल परिवार का नाम भी शामिल हैं जिसके लगभग सभी सदस्य बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुके हैं। 60 के दशक से अपने करियर की शुरूआत करने वाले धर्मेंद्र तो अभी तक फिल्मों में एक्टिव हैं वहीं उनके दोनों बेटे बॉबी और सनी भी बॉलीवुड के सुपरहिट कलाकार माने जाते हैं। अब तो सनी देओल के बेटे करण भी बॉलीवुड में आ चुके हैं।इन सितारों के बारे में फैंस सारी बातें जानना चाहते हैं तो चलिए आज आपको बताते हैं कि फिल्मों में धमाल मचाने वाली देओल फैमिली की पढ़ाई लिखाई के बारे में।
धर्मेंद्र हैं दसवीं पास तो सनी-बॉबी ने की है यहां तक पढ़ाई, जानें कितने पढ़े लिखे हैं देओल परिवार के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई और आज भी उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। गंभीर रोल हो या फिर कॉमेडी धरम जी को टक्कर देने वाला तो ना उस वक्त कोई था और ना आज कोई है। धर्मेंद्र ने पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। वहीं अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पंजाब के फगवाड़ा शहर के आर्य हाई स्कूल एवं रामगढ़िया स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की है।
सनी देओल
बॉलीवुड में एक्टिंग से गदर मचाने वाले सनी देओल पढ़ाई लिखाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। उनके दमदार डायलॉग और जबरदस्त एक्शन लोगों का दिल जीत लेते हैं। बात करें सनी के पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग सेकेंड्री हार्ट बॉयज हाई स्कूल महाराष्ट्र से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने रामनिरंजन अनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद ही सनी फिल्मों में आ गए थे और उन्होंने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
बॉबी देओल
देओल परिवार के छोटे बेटे बॉबी ने भी 90 के दशक में धूम मचाया था। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं। उनकी स्कूली शिक्षा की बात करें तो बॉबी ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल ऑफ मुंबई महाराष्ट्र और अजमेर के मायो कॉलेज से की है। इसके बाद बॉबी ने मुंबई के मशहूर मीठी बाई कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। बॉबी ने ग्रेजुएशन पूरा करते ही फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी।
करण देओल
धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनके स्कूलिंग की बात करें तो करण ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जूहू स्थित इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है। हालांकि उनके कॉलेज के शिक्षा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। करण बॉलीवुड में अपने पिता और दादा की तरह बड़ा करियर बनाना चाहते हैं।