फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बी-ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं मान्यता, संजय दत्त से शादी करते ही ऐसे बदल गई किस्मत

Sat, 16 Jan 2021 12:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 16 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Manyata Dutt Was B Grade Film Actress Before Marrying Sanjay Dutt
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त फिल्मों से तो दूर रहती हैं लेकिन वो लाइम लाइट का हिस्सा अक्सर रहती हैं। इसके अलावा मान्यता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। एक समय ऐसा भी था जब मान्यता दत्त बी- ग्रेड फिल्मों में काम किया करती थीं। लेकिन संजय दत्त से शादी करते ही उनकी किस्मत बदल गई और आज मान्यता फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं।

Manyata Dutt Was B Grade Film Actress Before Marrying Sanjay Dutt
मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

दरअसल मान्यता दत्त भी फिल्मों में काम करना चाहती थीं। वो भी अपना करियर अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती थीं। लेकिन दत्त खानदान की बहू बनने के बाद मान्यता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मान्यता का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई। वे जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं।

Manyata Dutt Was B Grade Film Actress Before Marrying Sanjay Dutt
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मान्यता रख लिया था। मान्यता ने संजय दत्त से दूसरी शादी की। संजय से पहले मान्यता की शादी मेराज उर रहमान के साथ हुई थी। मान्यता और उनके पहले पति के बीच आपसी तालमेल की कमी थी जिसकी वजह से उनका तलाक हो गया। इतना सब होने के बाद मान्यता के पिता का निधन हो गया जिसके बाद उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की जिम्मेदारी मान्यता के कंधों पर थीं जिसकी वजह से वो अपना ध्यान फिल्मों पर नहीं दे पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manyata Dutt Was B Grade Film Actress Before Marrying Sanjay Dutt
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर किया। फिल्म के आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। मान्यता एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई। उन्होंने B ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। मान्यता की फिल्म Lovers Like Us के राइट्स संजय दत्त ने 20 लाख रुपये में खरीद लिए थे।

विज्ञापन
Manyata Dutt Was B Grade Film Actress Before Marrying Sanjay Dutt
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

इस दौरान एक मीटिंग में पहली बार संजय दत्त और मान्यता की मुलाकात हुई। दोनों के बीच फिर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। मान्यता बिना किसी को बताए संजय दत्त से मिलने जाने लगीं। वो संजय दत्त को अक्सर अपने हाथों का बना खाना खिलाया करती थीं। मान्यता संजय दत्त के साथ- साथ उनके परिवार के लिए बहुत सोचा करती थीं। मान्यता की इन्हीं अच्छाईयों ने संजय दत्त का दिल जीत लिया। साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे। आज मान्यता संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं।

पढ़ें: राखी सावंत ने मांग में भरा अभिनव के नाम का सिंदूर, रुबीना ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed