फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन से पूछा गया कम उम्र की लाइफ पार्टनर होने पर सवाल, मॉडल बोले- 'संबंध बनाना ही सबकुछ नहीं'

Sat, 16 Jan 2021 11:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 16 Jan 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Milind Soman gets asked if chances of cheating on much younger wife are less Here is his Epic reply
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

अभिनेता और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर लाइम लाइट का हिस्सा रहते हैं। मिलिंद अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। मिलिंद सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय आए थे जब उन्होंने खुद से करीब 26 साल छोटी लड़की के साथ शादी की थी। इस दौरान मिलिंद को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी भी इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई।

Milind Soman gets asked if chances of cheating on much younger wife are less Here is his Epic reply
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram: milindrunning

मिलिंद सोमन ने जब से अंकिता को डेट करना शुरू किया था। तभी से वो ट्रोलर्स का शिकार होने लगे थे। हालांकि इससे अंकिता और मिलिंद के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि ये दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए। इन दोनों की जोड़ी को अब खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन फिर भी लोगों के मन ने कई सवाल आते हैं जैसे इतना चोटा पार्टनर होना क्या कोई कोई फर्क पड़ता है? अब मिलिंद सोमन ने इस सवाल का जवाब दिया है।

Milind Soman gets asked if chances of cheating on much younger wife are less Here is his Epic reply
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram

दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मिलिंद ने इस बारे में बात की है। मिलिंद से जब पूछा गया कि, 'क्या छोटी उम्र की लाइफ पार्टनर होने से उसके आपके साथ लॉयल होने में कोई फर्क पड़ता है? इस सवाल के जवाब में मिलिंद ने कहा कि, 'वफादारी सीधे तौर पर अपनी सोच और समझ पर निर्भर करती है। इसका फिजिकल इंटीमेसी से कोई लेना देना नहीं है। निर्भर ये करता है कि आपके लिए क्या चीज ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman gets asked if chances of cheating on much younger wife are less Here is his Epic reply
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman

आगे मिलिंद ने कहा, 'रिश्ते का सेक्स से कोई लेना देना नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि सेक्स महत्वपूर्ण है, ये आपका रिश्ता होता है जो मायने रखता है। आपके दिलों के बीच की करीबी मायने रखती है। आपका प्यार मायने रखता है। आपके बीच साझा होने वाले इमोशंस मायने रखते हैं। अगर किसी रिश्ते में आपके पास ये सब नहीं है तो फिर वो रिश्ता, रिश्ता नहीं है।'

विज्ञापन
Milind Soman gets asked if chances of cheating on much younger wife are less Here is his Epic reply
मिलिंद सोमन, अंकिता कुंवर - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि मिलिंद सोमन ने अंकिता कोंवर के साथ शादी साल 2018 में की थी। जब मिलिंद ने शादी की तब उनकी उम्र 52 साल थी तो वहीं उनकी पत्नी अंकिता की उम्र महज 29 साल की थी। जिसकी वजह से मिलिंद को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब ये दोनों मिलकर लोगों को कपल गोल्स देते हैं।

पढ़ें: 'तांडव' वेब सीरीज पर छिड़ा विवाद, भगवान 'शिव' के अपमान का लगा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed