फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच धर्मेंद्र कर रहे ये काम, बोले- 'बाजार में ऐसा नहीं मिलता'

Sun, 19 Apr 2020 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
dharmendra busy in his farm house during lockdown
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लॉकडाउन से एक दिन पहले ही अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। अभी वो वहीं हैं। इन दिनों धर्मेंद्र क्या कर रहे हैं ये उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया है। धर्मेंद्र अपने नए काम को बेहद एंजॉय करते हुए दिखे।

dharmendra busy in his farm house during lockdown
Dharmendra - फोटो : social media

दरअसल, धर्मेंद्र अपने फार्म पर सब्जियां और फल उगा रहे हैं। वो अक्सर सब्जियों और फलों की जानकारी देते रहते हैं। उन्होंने जो नया वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो केले के साथ नजर आ रहे हैं। 

dharmendra busy in his farm house during lockdown
dharmendra - फोटो : social media

वीडियो में धर्मेंद्र अपने फार्म पर उगे केले और चीकू दिखा रहे हैं। धर्मेंद्र कहते हैं, 'दोस्तों, कैसे हो, मुझे खुशी हो रही है कि मेरे फार्म पर इतने अच्छे केले होने लगे हैं। चीकू, नारियल और केले सबकुछ कर रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं आज और बहुत एक्साइटेड हूं। आप लोगों की दुआ है। केले बाजार में तो मिल जाते हैं लेकिन अपने फार्म पर जो केले होते हैं ना उनका अलग ही मजा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra busy in his farm house during lockdown
dharmendra - फोटो : social media

इससे पहले एक वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कहा था कि 'कोरोना ने तो पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। मैं तो लॉकडाउन से एक दिन पहले यहां आ गया था अपने फार्म हाउस पर। रोज खबरें सुनता रहता हूं। दुख होता है। दुआ करता हूं कि ये बीमारी जल्द खत्म हो जाए। आप सब अपना ख्याल रखना। जैसी-जैसी हिदायत मिल रही है उसका पालन करना। सब ठीक हो जाएगा। मैं दुआ करता हूं कि ये कोरोना आपको छू भी ना पाए। आप सभी को बहुत प्यार।'   

विज्ञापन
dharmendra busy in his farm house during lockdown
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

धर्मेंद्र ने कहा कि 'आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है दोस्तों। ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है। हमने इंसानियत से मोहब्बत की होती तो ये घड़ी कभी नहीं आती। अभी भी सबक ले लो इससे। इंसानियत से प्यार करो, इंसानियत को जिंदा रखो। मैं काफी दुखी हूं अपने लिए, बच्चों के लिए, आपके लिए और दुनिया के लिए।'

लॉकडाउन में इन कलाकारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, किसी के पिता की हुई मृत्यु तो कोई हुआ चोटिल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed