{"_id":"5b80040942c7924657041bd8","slug":"dharmendra-compared-yamla-pagla-deewana-phir-se-with-his-film-pratigya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र के लिए खास है 'यमला पगला दीवाना फिर से', हेमा मालिनी से जुड़ा है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र के लिए खास है 'यमला पगला दीवाना फिर से', हेमा मालिनी से जुड़ा है कनेक्शन
Fri, 24 Aug 2018 07:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी ही पिछली फिल्म को बकवास करार देने वाले धर्मेंद्र एक बार फिर बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'यमला पगला दीवाना... फिर से' लेकर आ रहे हैं जो काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया है। फिल्म का आज एक और गाना दिल्ली में रिलीज कर दिया गया है। 'यमला पगला दीवाना... फिर से' के नए गाने का नाम 'राफ्ता राफ्ता' है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
2 of 5
'राफ्ता राफ्ता' गाने की रिलीज पर दिल्ली में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी नजर आईं। इस दौरान धर्मेंद्र ने 'यमला पगला दीवाना... फिर से' को लेकर बड़ी बात की है। मीडिया की ओर से जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म में पहली दो फिल्मों के मुकाबले क्या खास है तो इसके जवाब में उन्होंने 'यमला पगला दीवाना... फिर से' की 43 साल पुरानी अपनी फिल्म 'प्रतिज्ञा' से तुलना कर दी।
3 of 5
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा है कि 'यमला पगला दीवाना... फिर से' में एक्शन, कॉमेडी और इमोशंस का भरपूर मसाला है। यह उनकी फिल्म 'प्रतिज्ञा' की तरह है। आपको बता दें कि फिल्म धमेंद्र की फिल्म 'प्रतिज्ञा' साल 1975 में आई थी। इसमें फिल्म में उनके साथ हेमा मालिनी और अजीत जैसे बेहतरीन कलाकार थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बात करें 'राफ्ता राफ्ता' गाने की तो इस गाने को धर्मेंद्र, सलमान खान, रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, बॉबी और सनी पर फिल्माया गया है। गाने में इसमें रेखा के साथ सलमान खान और धर्मेंद्र खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, 'राफता राफता' में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। आपको बता दें कि ये गाना साल 1973 में आई फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ का है। उस फिल्म में धर्मेंद्र और रेखा ने लीड रोल निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि 'यमना पगला दीवाना' का पहला सीक्वल साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसके फिल्म दर्शकों ने धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए इस फिल्म का दूसरा सीक्वल साल 2013 में बना। 'यमला पगला दीवाना फिर से' यह फिल्म का तीसरा सीक्वल है। यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।