दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। वह अक्सर वहां से सोशल मीडिया पर वीडियोज साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके फार्म पर कुछ काम करने वाले लोग नजर आ रहे हैं। सभी मजाकिया मूड में हैं और काम करने में व्यस्त हैं।
धर्मेंद्र ने साझा किया फार्महाउस पर काम कर रहे लोगों का वीडियो, कहा- ‘कोई छोटा-बड़ा नहीं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- 'फार्म पर काम करते हुए हम इस तरह एंजॉय कर रहे हैं। दयालु बनिए और इंसानियत दिखाइए. बिला मजहब ओ मिलात हो जाओ। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं। ये दुनिया बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। सभी को ढेर सारा प्यार।'
धर्मेंद्र के फार्म पर काम करे लोग कोई मशीन फिट करते दिख रहे हैं जिनके साथ अभिनेता बातें कर रहे हैं। इसके साथ सभी हंस पड़ते हैं। आखिर में धर्मेंद्र सभी से कहते हैं कि 'तुम सभी को प्यार करता हूं।'
This is how we enjoy, while working at my farm. Be kind humble and human. Bila mazhab o millat ho jao .....koi chhota nahin .....koi bada nahin..........ye duniya ....badi khoobsoorat ho jaye gi dosto 🙏 love you all. pic.twitter.com/H3NS1Vou2w
बीते मंगलवार को धर्मेंद्र ने एक ट्वीट किया जिसमें वो उदास नजर आए। उन्होंने फैन के द्वारा बनाए गए वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'सुमैला, इस बे-जा चाहत का हकदार मैं नहीं, मासूमियत है आप सबकी, हंसता हूं हंसाता हूं, मगर उदास रहता हूं। इस उम्र में कर के बे-दाखिल मुझे मेरी धरती से, दे दिया सदमा मुझे मेरे अपनों ने।‘
pic.twitter.com/f3v3TcQrRN. Sumaila,iss be-ja chaahat ka haqdaar...Main nehin...masoomiyat hai aap sab ki ...hansta hoon hansaata hoon..magar..udaas rehta hoon ...”iss ummr mein kar ke be-dakhil ..mujhe meri dharti se...de diya sadma ...mujhe mere apnon ne” .
धर्मेंद्र हाल ही में बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में नजर आए जहां सलमान खान ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया और उनके गानों पर डांस भी किया। शो में धर्मेंद्र ने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को हमेशा साथ रहने की सलाह दी।

कमेंट
कमेंट X