सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एंटीलिया के पास खड़ी अज्ञात स्कॉर्पियो में मिला जिलेटिन और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 26 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Unknown Scorpio Found Outside Antilia and New Guidelines for OTT Platforms Top 5 news
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली अज्ञात कार - फोटो : Twitter

देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बंगले के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है और इस गाड़ी में जिलेटिन मिला है। यह सूचना मिलते ही बीडीडीएस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, लोकल डीसीपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गाड़ी की जांच की जा रही है।



मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास खड़ी मिली अज्ञात स्कॉर्पियो, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Trending Videos
Unknown Scorpio Found Outside Antilia and New Guidelines for OTT Platforms Top 5 news
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

ओटीटी प्लेटफॉर्म (ओवर द टॉप) पर दिखाई जाने वाली सामग्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ओटीटी के लिए बनाए गए नियमों पर विस्तृत चर्चा की। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा जिस तरह फिल्मों के लिए सेंसर बोर्ड हैं, टीवी के लिए अलग काउंसिल बना है उसी तरह ओटीटी के लिए भी नियम लाए जा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने नए नियम लागू करने पर विचार किया है।

तीन स्तरीय जांच से गुजरेगी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज, सरकार ने तैयार किया खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown Scorpio Found Outside Antilia and New Guidelines for OTT Platforms Top 5 news
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की पहले से बन रहीं या बनकर तैयार हो चुकी फिल्मों में से तकरीबन सभी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। लेकिन, पिछले तीन चार साल से बनती रही करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट फाइनल करने पर काम अब भी जारी है। बुधवार को देश के कुछ चुनिंदा पत्रकारों ने इस फिल्म की पहली बार विशेष झलकियां देखीं।

EXCLUSIVE: फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट्स पर पहुंचे चुनिंदा पत्रकार, इसी साल रिलीज होगी फिल्म

Unknown Scorpio Found Outside Antilia and New Guidelines for OTT Platforms Top 5 news
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल बड़ी मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है और ये मामला झारखंड हाईकोर्ट में है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए एक्ट्रेस और साथ ही याचिका दायर करने वाले शख्स को 2 हफ्तों में लिखित में जवाब देने को कहा है। 

अमीषा पटेल पर लगा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप, कोर्ट ने दो हफ्ते में मांगा जवाब

विज्ञापन
Unknown Scorpio Found Outside Antilia and New Guidelines for OTT Platforms Top 5 news
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दो बेहद सफल सितारों ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू होने के साथ ही ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ का काम भी शुरू हो गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी शूटिंग इसी साल शुरू हो जाने की तैयारी भी चल रही है। बताया जाता है कि ‘कृष 4’ का सारा काम संभालने के लिए ही ऋतिक रोशन ने प्रीति जिंटा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सारीज में काम करने से मना कर दिया है।

ऋतिक रोशन पर ‘कृष 4’ की रिलीज डेट घोषित करने का दबाव, इसलिए छोड़ी प्रीति जिंटा की वेब सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed