बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने सात जुलाई को निधन हो गया। अभिनेता को बुधवार शाम राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।दिलीप कुमार पिछले काफी सालों से बीमार थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि हर बार दिलीप साहब मौत को मात देकर खुशी खुशी घर लौट आते थे। इस महीने भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन 7 जुलाई को दिलीप साहब ने हमेशा-हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। उनके निधन ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दे दिया। दिलीप कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानने वाले धर्मेंद्र निधन की ख़बर पाते ही उनके घर पहुंच गये थे।
दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को देख सायरा बानो ने कहा- देखो साहब ने पलक झपकाई, टूट गया पास बैठे धर्मेंद्र का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहां से लौटने के बाद धर्मेंद्र ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो रहा है। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा है, सायरा ने जब कहा, धरम, देखो साहब ने पलक झपकी है, दोस्तों जान निकल गई मेरी। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे।
Saira ne jab kaha. “ Dharam , dekho Sahab ne paplak jhapki hai “ Dosto , jaan nikal gai meri. Maalik mere pyaare bhai ko jannat naseeb kare🙏 pic.twitter.com/yrPP6rYJqX
साथ ही धर्मेंद्र ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह दिलीप कुमार के चेहरे को पकड़े दिख रहे हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, दोस्तों मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं पा पाता। अपने समझ के कह जाता हूं। वहीं लता मंगेशकर ने भी कई ट्वीट किए हैं।
उन्होंने लिखा है, यूसुफ भाई पिछले कई सालों से बीमार थे, किसी को पहचान नहीं पाते थे। ऐसे वक्त सायरा भाभी ने सब छोड़कर उनकी दिन-रात सेवा की है उनके लिए दूसरा कुछ जीवन नहीं था। ऐसी औरत को मैं प्रणाम करती हूं और यूसुफ भाई की आत्मा को शान्ति मिले ये दुआ करती हूं। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
दिलीप के निधन से फैंस के आंसू निकल रहे थे और बॉलीवुड सदमे में था। शाहरुख खान दिलीप कुमार और सायरा बानो के मुंहबोले बेटे हैं। जब शाहरुख सायरा के पास पहुंचे तो वो वैसे ही टूट गईं जैसे कोई मां अपने बेटे को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाती। शाहरुख खान ने भी एक बेटे की तरह सायरा को ढांढस बंधाया, लेकिन उनके चेहरे पर बरकरार दर्द हर किसी की आंखें नम कर गया।