फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद के प्रांगण में झाड़ू लगाते हेमा मालिनी की तस्वीर वायरल होते ही धर्मेंद्र ने किया ऐसा कमेंट

Mon, 15 Jul 2019 01:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
dharmendra on hema malini picked up a broom during swachh bharat abhiyan
hema malini, dharmendra - फोटो : social media

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों से दूर फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर खेती करते हुए और जानवरों के साथ नजर आते हैं। ऐसे ही एक वीडियो शेयर करते ही उनके फैन ने हेमा मालिनी से जुड़ा सवाल पूछ दिया।

dharmendra on hema malini picked up a broom during swachh bharat abhiyan
memes on hema malini - फोटो : social media

पिछले दिनों हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो स्वच्छता अभियान के तहत संसद के प्रांगण में झाड़ू लगाती दिखीं। हेमा जिस अंदाज में झाड़ू लगा रही थीं उसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और खूब मीम्स बनाए गए। कुछ यूजर ने तो कहा कि उन्हें पाकिस्तानी बल्लेबाजों से सीखना चाहिए कि झाड़ू कैसे लगाते हैं। 



 

dharmendra on hema malini picked up a broom during swachh bharat abhiyan
dharmendra

फैन ने धर्मेंद्र से पूछा कि 'सर, मैडम ने असल में कभी जिंदगी में झाड़ू उठाई है क्या? जिस पर धर्मेंद्र ने जवाब दिया कि 'हां फिल्मों में... मुझे भी अनाड़ी लग रही थी। मगर मैंने बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बटाया है। मैं झाड़ू लगाने में माहिर था। मुझे सफाई काफी पसंद है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra on hema malini picked up a broom during swachh bharat abhiyan
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि 'वास्तव में सर, आपके इस ईमानदारी से जवाब देने का मैं कायल हो गया।'



 

विज्ञापन
dharmendra on hema malini picked up a broom during swachh bharat abhiyan
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

धर्मेंद्र की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार वो अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed