{"_id":"5d2c0ced8ebc3e6c961a0283","slug":"fukrey-actor-manjot-singh-revealed-about-film-industry-tradition-for-sardar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फुकरे' एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयां किया दर्द, सरदार होने की वजह से हुआ रिजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फुकरे' एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयां किया दर्द, सरदार होने की वजह से हुआ रिजेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manjot singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'फुकरे', 'ओए लकी लकी ओए' और 'उड़ान' जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर मनजोत सिंह ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। मनजोत ने बताया कि सरदार होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता । उन्हें सिर्फ कॉमेडी रोल ही ऑफर होते हैं ।
2 of 5
manjot singh
- फोटो : social media
मनजोत ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो सिर्फ कॉमेडी रोल तक खुद को सिमटा हुआ पाते हैं। मनजोत ने कहा, 'मुझे इसलिए खारिज किया गया क्योंकि मैं सरदार हूं । ऐसा माना जाता है कि अगर कोई पगड़ी पहनता है तो वह पर्दे पर सीरियस नहीं दिख सकता और न ही वह एक्शन या ड्रामा कर सकता है ।'
3 of 5
manjot singh
- फोटो : social media
'यह देखकर मुझे काफी दुख होता है क्योंकि ऐसी धारणा बन गई है कि पगड़ी पहनने वाला शख्स सिर्फ लोगों को हंसा सकता है ।' मनजोत का मानना है कि फिल्म मेकर्स इससे ऊपर सोच ही नहीं पाते । इसी वजह से एक कलाकार एक ही तरह के रोल में सिमटकर रह जाता है । मनजोत ने कहा कि वो हर तरह के सीन कर सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Fukrey Returns
मनजोत कहते हैं, 'हमलोग एक्शन सीन भी कर सकते हैं, हम प्यार में भी पड़ सकते और गम में भी हो सकते हैं लेकिन लोग यही मानते हैं कि जब स्क्रिप्ट की मांग होगी तभी किसी सरदार को लिया जाएगा । मैं इस धारणा को तोड़ने की कोशिश कर रहा हूं । मेरा मानना है कि फिल्मकारों ने यह धारणा गढ़ी है और सिर्फ वही इसे तोड़ सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
fukrey returns
बता दें कि मनजोत 'फुकरे' के तीसरे पार्ट में भी नजर आएंगे । पहले के दो पार्ट हिट थे इसलिए दर्शक तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । फिल्म की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है । मनजोत की अगली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' है । मनजोत हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' में एक गेस्ट रोल में नजर आए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।