{"_id":"5d2c1e5c8ebc3e6cbd38df20","slug":"pooja-batra-first-time-talk-about-her-marriage-with-nawwab-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा बत्रा की शादी की पहली तस्वीर, जानें कैसे शुरू हुई लवस्टोरी और क्यों गुपचुप करनी पड़ी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा बत्रा की शादी की पहली तस्वीर, जानें कैसे शुरू हुई लवस्टोरी और क्यों गुपचुप करनी पड़ी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'विरासत' एक्ट्रेस पूजा बत्रा उस समय सुर्खियाें में आ गईं जब उन्होंने एक्टर नवाब शाह से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। पूजा और नवाब अपने सोशल मीडिया पर साथ में कई तस्वीरें शेयर कर रहे थे लेकिन शादी की खबर को कंफर्म नहीं किया था । अब पहली बार पूजा ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। साथ ही इस नए-नवेले जोड़े की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
2 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है । हमने दिल्ली में शादी की थी । शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे । मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।'
'इसके बाद देर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता । तो अब हम शादीशुदा हैं । हमने 4 जुलाई को आर्य समाज से शादी की । हम इस हफ्ते अपनी शादी रजिस्टर करवा लेंगे ।' पूजा और नवाब ने सिर्फ 5 महीने ही एक-दूसरे को डेट किया, इसके बाद शादी कर ली । इस बारे में भी पूजा ने बात की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'मैं नवाब को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से जानती थी । फरवरी में हमारे एक दोस्त ने हम दोनों को फिर से मिलवाया । इसके बाद हमारी बॉन्डिंग और मजबूत हो गई । मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले । हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले ।'
विज्ञापन
5 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
पूजा और नवाब इन दिनों गोवा में अपना हनीमून मना रहे हैं । उन्होंने आगे बताया, 'हमारे रिलेशन के शुरुआती दिनों में नवाब मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए थे । उसी समय वो मुझे शादी के लिए प्रपोज करना चाहते थे लेकिन नर्वस हो गए और उसने ये आइडिया छोड़ दिया । फिर उन्होंने मुझे दिल्ली में प्रपोज किया । इसके बाद वो अपने पैरेंट्स के साथ मेरे परिवारवालों से मिलने के लिए घर आया ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।