{"_id":"5b8b656942c7924661545ab0","slug":"dharmendra-says-people-giving-me-100-rupees-during-election-campaigning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 दशक से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं धर्मेंद्र, देखते ही लोग हाथ में थमा दिया करते थे 100 रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 दशक से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं धर्मेंद्र, देखते ही लोग हाथ में थमा दिया करते थे 100 रुपए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
dharmendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे एक्टर हैं जो 5 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का फिल्मों द्वारा मनोरंजन कर रहे हैं। बेशक धर्मेंद्र का पहली की अपेक्षा अब फिल्मों में आना कम हो गया है लेकिन जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो आज भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। धर्मेंद्र इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने एक ऐसी बात बताई जो शायद ही कुछ लोग जानते होंगे।
Dharmendra
धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। सिनेमाजगत में इस लंबी पारी के दौरान धर्मेंद्र ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। हालांकि राजनीति में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और महज 5 साल बाद उन्होंने उससे किनारा कर लिया।
Dharmendra
धर्मेंद्र हाल ही में टीवी चैनल के स्पेशल शो में आए थे जिस दौरान उन्होंने अपनी राजनीति पारी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। धर्मेंद्र ने इस शो के दौरान बीजेपी के टिकट पर बीकानेर से चुनाव प्रचार करने के दौरान की घटना को बताया। धर्मेंद्र ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra
धर्मेंद्र ने कहा - '5 साल में मैंने बीकानेर में काफी काम किया। जब मैं चुनाव प्रचार के लिए गया था तो लड़कियों ने अपनी चेन उतारकर मुझे दे दी थी। वह मेरा बहुत ध्यान रखते थे। यहां तक कि बुजुर्ग मुझे शगुन के तौर पर सिर पर हाथ रखकर 100 रुपए का नोट भी थमा दिया करते थे।' इस बातचीत के दौरान धर्मेंद्र ने कहा कि 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म में मैंने डांस सीखने की कोशिश की थी हालांकि सीख नहीं पाया।
विज्ञापन
yamla pagla deewana 2
आपको बता दें, धर्मेंद्र साल 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर में सांसद रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। फिल्म की बात करें तो 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 1.75 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। 'यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। दोनों के मुकाबले 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने सबसे धीमी शुरुआत की है।