प्रियंका के ससुरालवालों पर बड़ा खुलासा
प्रियंका चोपड़ा से लेकर स्वरा भास्कर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवानों पर निशाना साधने पर स्वरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अब एक बार फिर स्वरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
पढ़ें: स्वरा भास्कर ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पहले भी सेना को लेकर कर चुकी हैं विवादित ट्वीट
'स्त्री' को शानदार ओपनिंग
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'स्त्री' को शानदार ओपनिंग मिली है।ये फिल्म राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट बन गई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्त्री' साल 2018 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है। फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: राजकुमार राव की 'स्त्री' को मिली दमदार ओपनिंग, शानदार कमाई के बाद खाते में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल जल्द शुरू होने वाला है। 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी पलक तिवारी को शो के सीक्वल में प्रेरणा का रोल ऑफर हुआ था। अब इस पर एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी के 2' में एरिका फर्नांडिस मुख्य किरदार निभा रही हैं।
पढ़ें: श्वेता तिवारी के दावे पर एकता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नहीं ऑफर किया गया था पलक को 'प्रेरणा' का रोल
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा साधना का हेयर स्टाइल इतना फेमस हुआ था कि उसका नाम ही 'साधना कट' पड़ गया था। 2 सितंबर 1941 को जन्मीं साधना ने महज 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में एक गाना मुड़-मुड़ के न देख के कोरस में साधना थीं। इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में सिंधी फिल्म 'अबाना' में लीड रोल में काम किया।
पढ़ें: कभी सबसे ज्यादा फीस लेती थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, आखिरी वक्त में किराए के घर में बिताई जिंदगी