फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में मानसिक तंदुरुस्ती के लिए ध्वनि ने किए ये खास उपाय, आप भी अपना सकते हैं ये टिप्स

Thu, 09 Apr 2020 01:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 09 Apr 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Dhvani bhanushali shares tips for mental health during corona virus lockdown in india
Dhvani bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

हिंदुस्तान की पॉप गायिका ध्वनि भानुशाली को लॉकडाउन से निपटने और दुनिया भर की स्थिति के कारण दिमाग में पैदा हुए तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय खुद को व्यस्त रखना ही लगता है। उनका मानना हैं कि हम सबको स्थिति के प्रति जागरूक रहना जरूरी है, उसके बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए।

Dhvani bhanushali shares tips for mental health during corona virus lockdown in india
Dhvani bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

वह बताती हैं, 'इसलिए मैंने अपना पूरा ध्यान इन परिस्थितियों से हटाकर अपने नए म्यूजिक बनाने और गीतों को लिखने पर लगा दिया। आपको अपनी दिनचर्या तय करना बहुत जरूरी है। यह आपकी इस बेबसी की लड़ाई लड़ने में मदद करेंगी।' म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने कोरोना से लड़ने को फंड जुटाने के लिए 'द केयर कॉन्सर्ट' का आयोजन किया है, जिसका हिस्सा ध्वनि भानुशाली भी हैं।

Dhvani bhanushali shares tips for mental health during corona virus lockdown in india
Dhvani Bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

यह कॉन्सर्ट सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा। ध्वनि बताती हैं, 'यह फंड जुटाने का एक जरिया है। यहां लोग आकर पहले कंसर्ट देखेंगे, फिर उसके बाद वहां दान देंगे। यह पैसा सीधा पीएम केयर फंड में जाएगा। कॉन्सर्ट का यह विचार बहुत अच्छा है, जिससे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए और बचाव के लिए काम किया जा सकता है। साथ ही ये लोगों को तनावमुक्त भी करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhvani bhanushali shares tips for mental health during corona virus lockdown in india
Dhvani Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लॉकडाउन की घोषणा होने के साथ ही ध्वनि ने अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया, 'मैं इस समय को अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहती हूं। मैं अपने म्यूजिक बनाने और गाने लिखने की प्रैक्टिस कर रही हूं। मेरे पास अभी बहुत वक्त है, इसलिए मुझे मिली अब तक की ट्रेनिंग पर मैं अपना पूरा ध्यान लगा रही हूं। मेरे पास इस दौर में भी पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है।

विज्ञापन
Dhvani bhanushali shares tips for mental health during corona virus lockdown in india
Dhvani bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

' बता दें कि ध्वनि के सबसे हिट गीत 'वास्ते' ने हाल ही में एक साल पूरा किया है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर साढ़े सात सौ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। भारत की किसी भी सबसे कम उम्र की पॉप गायिका के लिए यह एक रिकॉर्ड है।

फैंस की जिद के आगे झुक गए सिद्धार्थ शुक्ला, इस तरह पूरी कर दी उनकी मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed