विज्ञापन फिल्मों के निर्माता और निर्देशक प्रसून पांडे की शॉर्ट फिल्म 'फैमिली' इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मोहनलाल, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी जैसे कलाकारों ने घर में रहने का संदेश दिया है।
'फैमिली' के निर्देशक ने बताई शूटिंग की असली कहानी, सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए ऐसे हुई शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसून बताते हैं कि अमिताभ बच्चन फिल्म के विचार पर बहुत उत्साहित थे और वह दैनिक वेतनभोगियों की मदद करने के लिए सामने आए थे। इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सुझाव दिया था कि इसमें सिर्फ हिंदी सिनेमा के लोग ही नहीं, बल्कि सभी इंडस्ट्री के लोगों को शामिल किया जाए। इसलिए इस फिल्म में फिल्माए गए सभी कलाकारों ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में अपने संवाद बोले हैं, जिससे कि इसका संदेश पूरे भारत में पहुंचाया जा सके।
फिल्म 'फैमिली' की कहानी एक काले चश्मे के खो जाने से शुरू होती है, जोकि अमिताभ बच्चन का था। इसके बाद सभी कलाकार उनके चश्मे को खोजने में लग जाते हैं। प्रसून बताते हैं कि इसको फिल्माने के पीछे की कहानी बहुत अनोखी है। उन्होंने बताया, 'अमित जी का हिस्सा उनके बेटे अभिषेक ने शूट किया है, वही प्रियंका चोपड़ा का शॉट उनके पति निक जोनस ने लिया है। रजनीकांत को उनकी बेटी सौंदर्या ने फिल्माया है, वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को शूट किया है। बिना फ्रेम में आए इन सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन हकीकत तो ये है कि ये सब निस्वार्थ मदद ही कर रहे थे।'
Presenting ‘Family’, a made-at-home short film featuring @SrBachchan, #Rajnikanth #RanbirKapoor @priyankachopra @aliaa08, #Chiranjeevi @Mohanlal, #Mammootty, @meSonalee @prosenjitbumba #ShivaRajkumar & @diljitdosanjh.
Supported by #SonyPicturesNetworksIndia & #KalyanJewellers. pic.twitter.com/menuDz808H
प्रसून बताते हैं कि उन्हें इस फिल्म को बनाने का विचार तब आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने इस फिल्म को घर पर रहकर फिल्माने के बारे में अपने भाई पीयूष पांडे से चर्चा की। उन्होंने इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को फोन किया, जो इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित थे। चूंकि लॉकडाउन की वजह से सभी लोगों से मिलना तो मुमकिन नहीं था। इसलिए उनके बेटे ने एक टेंपलेट फिल्म बनाई, जिसमें सभी किरदार उसने खुद ही किए। तब जाकर ये मुमकिन हो सका।
प्रसून बताते हैं कि उन्होंने वह फिल्म बनाकर सभी कलाकारों को भेजी। उन्होंने कहा, 'उसके साथ में हमने यह सारी जानकारी भी शामिल की कि आपको किस तरह फिल्म को अपने घर पर शूट करना है, और फ्रेम किस तरह से सेट करना है, जिससे कि अगला शॉट पिछले वाले से जुड़ सके। मैंने यह फिल्म सभी को 2 अप्रैल को भेजी थी, और बताया था कि उसके अगले दिन ही अगर आप अपना हिस्सा शूट करके भेज सकें तो बहुत अच्छा होगा। उन सब ने वैसा ही किया। सभी ने अपने हिस्से की शूटिंग 3 अप्रैल को ही शुरू कर दी थी। कलाकारों ने बहुत सहयोग किया। जरूरत पड़ने पर उन्होंने रिटेक भी दिए।'