{"_id":"5e8ebf0c8ebc3e78a90331af","slug":"not-salman-khan-but-govinda-was-original-lead-actor-in-1997-hit-film-judwaa-directed-by-david-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब रात दो बजे सलमान खान ने गोविंदा को किया था कॉल, कहा था- 'चीची भैया, ये फिल्म मेरे लिए छोड़ दीजिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब रात दो बजे सलमान खान ने गोविंदा को किया था कॉल, कहा था- 'चीची भैया, ये फिल्म मेरे लिए छोड़ दीजिए'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) आज के वक्त में हिट मशीन माने जाते हैं, लंबे वक्त से सलमान खान की करीबन हर फिल्म हिट होती जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अब 100-200 करोड़ रुपये की कमाई करना सलमान की फिल्मों के लिए आम बात सी हो गई है। लेकिन आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब सलमान खान ने गोविंदा (Govinda) को देर रात फिल्म छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी।
2 of 5
govinda
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने इस बात का खुलासा किया है। गोविंदा ने इंटरव्यू में बताया, 'उस वक्त मेरा करियर बुलंदियों पर था। मैं उस वक्त बनारसी बाबू की शूटिंग कर रहा था और फिल्म 'जुड़वा' भी मेरे पास ही थी। जिन दिनों जुड़वा की शूटिंग चल रही थी एक बार रात को करीब 2-3 बजे सलमान का मेरे पास कॉल आया। उसने कहा चीची भैया आप और कितनी हिट्स देंगे।'
3 of 5
Govinda
- फोटो : Social Media
गोविंदा ने आगे कहा, 'मैंने उससे (सलमान) पूछा क्यूं क्या हुआ? उसने कहा, आप जिस जुड़वा फिल्म की शूटिंग अभी कर रहे हैं वो प्लीज़ छोड़ दीजिए और मुझे दे दीजिए। फिल्म के साथ आपको उसका डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी वही देना होगा। इसके बाद मैंने सलमान के लिए फिल्म छोड़ दी और वो प्रोजेक्ट उसे मिल गया।' बता दें कि 90 के दशक में गोविंदा की गिनती टॉप सितारों में होती थी। गोविंदा ने राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, दीवाना मस्ताना, दूल्हे राजा और हसीना मान जाएगी जैसी सुपरहिट फिल्में अपने नाम करवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
partner
सलमान खान और खान परिवार के साथ अपने रिश्ते पर गोविंदा ने कहा, 'मैंने जुड़वा का प्रोजेक्ट बस शुरू ही किया था और फिर सलमान के लिए उसे छोड़ दिया क्योंकि खान परिवार मेरे लिए परिवार जैसा है। हम दोनों परिवारों के बीच जो प्यार और बॉन्डिंग है वो किसी फिल्म की वजह से इफेक्ट नहीं हो सकती। हमारा काम कभी भी हमारी पर्सनल रिलेशनशिप के बीच में नहीं आता।'
विज्ञापन
5 of 5
varun dhawan salman khan judwaa 2
गौरतलब है कि सलमान खान स्टारर फिल्म जुड़वा साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान की जोड़ी करिश्मा कपूर और रंभा के साथ बनी थी। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था तो वहीं फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे। याद दिला दें कि साल 2017 में इसकी रीमेक बनी जुड़वा 2 भी बनी थी, जिसमें वरुण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू लीड रोल में थे। इस फिल्म का डायरेक्शन भी डेविड धवन ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।