फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रहीं दीया मिर्जा, एक महीने पहले वैभव रेखी के साथ लिए थे सात फेरे

Fri, 26 Mar 2021 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Mar 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Dia mirza and vaibhav rekhi reached Maldives for honeymoon
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

अभिनेत्री दीया मिर्जा पिछले महीने ही बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। कोरोना को देखते हुए कार्यक्रम में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के अगले ही दिन दीया मिर्जा अपने काम में व्यस्त हो गई थीं और उन्होंने कई शूटिंग शेड्यूल खत्म किए। अब वह पति वैभव रेखी के साथ हनीमून के लिए मालदीव पहुंची हैं।

Dia mirza and vaibhav rekhi reached Maldives for honeymoon
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान वह बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। दीया ने सी ग्रीन और व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। वह समंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं। उनका यह अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

Dia mirza and vaibhav rekhi reached Maldives for honeymoon
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा की ये तस्वीरें वैभव रेखी ने खीचीं हैं। उन्होंने फोटो क्रेडिट में लिखा- 'उनके द्वारा तस्वीरें।' हालांकि इन तस्वीरों में वैभव कहीं नजर नहीं आए। वैसे भी दीया पहले ही बता चुकी हैं वैभव कैमरे के सामने आने में झिझकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia mirza and vaibhav rekhi reached Maldives for honeymoon
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/diamirzaofficial

बता दें कि 15 फरवरी को दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने सात फेरे लिए थे। शादी में दीया मिर्जा ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। बालों में गजरा लगाए दीया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। दूसरी ओर वैभव रेखी ने सफेद वेडिंग आउटफिट के साथ गोल्डन रंग का साफा पहना था।

विज्ञापन
Dia mirza and vaibhav rekhi reached Maldives for honeymoon
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/diamirzaofficial
एक खास बात ये रही कि शादी की रस्म को संपन्न कराने के लिए कोई पुरुष पंडित नहीं बल्कि महिला पंडित थीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे नोटिस भी किया। तब दीया ने एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी शादी में बिदाई और कन्यादान की रस्म नहीं निभाई गई।

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed