फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaani Kapoor: ब्रांड्स बाजार में वाणी कपूर की बड़ी छलांग, बोलीं, ‘इन फिल्मों से मिली बड़ी मदद’

Fri, 26 Mar 2021 10:27 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 26 Mar 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor big jump in brands market, says big films get you eyeballs but with it comes scrutiny
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल अपनी तीन बड़ी फिल्मों ‘बेल बॉटम’, ‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज की राह तक रही वाणी कपूर इन दिनों फ्लेवर ऑफ द सीजन बनी हुई हैं। होली से ठीक पहले उनके हुस्न के रंग फिजाओं में बिखर रहे हैं और लोग उनकी फिटनेस और ब्यूटी ग्लो देखकर न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि उनसे इसके राज भी पूछ रहे हैं। वाणी के पास इन दिनों नित नए ब्रांड्स पहुंच रहे हैं और जानकारी के मुताबिक जल्द ही उनके कुछ नए बड़े ब्रांड्स के बारे में एलान होने वाला है।

Vaani Kapoor big jump in brands market, says big films get you eyeballs but with it comes scrutiny
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वाणी कपूर अपनी ब्रांड एन्डॉर्समेंट की डील्स में हुई बढ़ोत्तरी का श्रेय इस साल रिलीज होने जा रही फिल्मों को देती हैं। वाणी हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर, प्रीमियम हेयर कलर ब्रांड का चेहरा बनीं हैं। जानकारी के मुताबिक उनके पास तीन चार और बड़े ब्रांड एन्डॉर्समेंट आए हैं जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Vaani Kapoor big jump in brands market, says big films get you eyeballs but with it comes scrutiny
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में वाणी कहती हैं, ‘‘जब आप बड़ी फिल्में करती हैं, तो एक तरफ आपकी ओर ज्यादा लोगों का ध्यान जाता है, तो वहीं लोगों की समीक्षा का भी आपको सामना करना पड़ता है। मेरे दिमाग में हमेशा से स्पष्ट था कि मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूं जो मुझे अभिनेत्री के रूप में अपना हुनर दिखाने की अनुमति दें। मेरी अगली फिल्में पूरे देश का मनोरंजन करेंगी। इन फिल्मों में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor big jump in brands market, says big films get you eyeballs but with it comes scrutiny
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘बेल बॉटम’ में वाणी कपूर की जोड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ बनी है। वहीं फिल्म ‘शमशेरा’ में वह सुपरस्टार रनबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म पर उनके तमाम चाहने वालों की निगाहें टिकी हैं क्योंकि इसमें उनका रोल काफी चुनौती भरा और कामुक बताया जा रहा है। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वह आयुष्मान खुराना के साथ काम करती दिखेंगी, जो इन हिंदी सिनेमा के टॉप 5 अभिनेताओं में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए इन दिनों कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vaani Kapoor big jump in brands market, says big films get you eyeballs but with it comes scrutiny
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वाणी कपूर कहती हैं, ‘‘बड़ी फिल्में साइन करने से मुझे ब्रांड एन्डॉर्समेंट स्पेस में लोगों का ध्यान आकर्षित करने में मदद मिली। मैं खुश हूं और अच्छा काम करना चाहती हूं और उन ब्रांड्स को साइन करना चाहती हूं जो मेरे विश्वास एवं मूल्यों के अनुकूल हों।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed