दीया मिर्जा अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी की सभी रस्में बेहद सादगी से हुईं जहां दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी शामिल रहे। दीया मिर्जा की शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं तो चलिए दिखाते हैं इनसाइड तस्वीरें।
Dia Mirza: दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ लिए सात फेरे, देखें वरमाला से लेकर फेरों तक की अनदेखी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में दीया मिर्जा ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। बालों में गजरा लगाए दीया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।
दूसरी ओर वैभव रेखी ने सफेद वेडिंग आउटफिट के साथ गोल्डन रंग का साफा पहना। शादी की रस्मों के बाद दीया और वैभव हाथों में हाथ डाले मीडिया के सामने पोज देने आए।
तस्वीरें खिंचवाने के बाद वैभव चले गए जबकि दीया ने सबको खुद आकर मिठाइयां बांटी। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा, सर को बुला लीजिए तो दीया ने बताया कि सर बहुत शरमाते हैं।
A post shared by all about wedding (@allaboutweddingofficial)
दीया मर्जा और वैभव रेखी ने रजिस्टर्ड मैरिज भी की। तस्वीर में देख सकते हैं वे कुछ कागजों पर अंगूठे के निशान दे रहे हैं।