{"_id":"602b87e88ebc3ee9562eaa0f","slug":"yashraj-mukhate-video-on-pawri-hori-hai-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पावरी होरी है' पर यशराज मुखाटे का वीडियो मचा रहा तहलका, सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पावरी होरी है' पर यशराज मुखाटे का वीडियो मचा रहा तहलका, सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यशराज मुखाटे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक जमाना था जब लोगों का फेमस होना तो दूर बल्कि अपने संदेश को वक्त पर पहुंचाने में भी लंबा समय लग जाता था, लेकिन इस आधुनिक युग के सोशल मीडिया वाले जमाने में लोग पलक झपकते वायरल हो जाते हैंं और देखते ही देखते फेमस भी। कुछ ऐसा ही हुआ है आजकल हर जगह वायरल हो रहे 'पावरी होरी है' वीडियो के साथ।
2 of 5
'पावरी होरी है'
- फोटो : Social media
सोशल मीडिया के कारण लोग अपनी कलाकारी का नमूना दुनिया के सामने पेश कर पाते हैं और रातों रात इंटरनेट की दुनिया पर फेमस हो जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ वीडियो तो ऐसे हैं जिन्हें बनाने वाले को भी नहीं पता होता कि वह अचानक स्टार बन जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे 'पावरी होरी है' वीडियो ने धूम मचा रखी है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
3 of 5
यशराज मुखाटे
- फोटो : Social media
वहीं, दूसरी तरफ वीडियो ट्रेंड में आने के बाद इस पर खूब जोक्स और मीम्स भी बन रहे हैं। इस वीडियो पर यशराज मुखाटे ने एक गाना बना डाला है। 'पावरी होरी है' बोल पर मुखाटे द्वारा बनाए गए इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं। बता दें कि यशराज मुखाटे पेशे से एक इंजीनियर हैं जो म्यूजिक प्रोड्यूसर और कम्पोजर के तौर पर भी काम करने लगे हैं। वह एक सोशल मीडिया पर्सनॉलिटी के तौर पर भी उभरे हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'पावरी होरी है'
- फोटो : Social media
इस वायरल वीडियो में लड़की कहती दिखती है कि 'ये हमारी कार है, ये हम हैं, और ये हमारी पावरी हो रही है।’ उसका कहने का मतलब होता है कि हमारी पार्टी हो रही है। लड़की के बोलने का ये अंदाज लोगों को भा गया। और हर जगह अब इसी की चर्चा हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई वीडियो इसी तरह वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
यशराज मुखाटे
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको वो वीडियो तो जरूर याद होगा जिसमें कहा गया था 'साड्डा कुत्ता कुत्ता, तुआड्डा कुत्ता टॉमी’। इसपर भी लोगों ने खूब मजे लूटे थे। इसके पहले कोकिला बेन का 'रसोड़े में कौन था काफी ट्रेंड कर रहा था। इस एक ने लाइन सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।