{"_id":"66419ce74610eea73a0a4b4a","slug":"dia-mirza-in-a-recent-interview-opened-up-about-her-step-daughter-samaira-calling-her-by-her-first-name-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dia Mirza: सौतेली बेटी ने दीया मिर्जा को आज तक नहीं पुकारा मां, बोलीं- मुझे उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dia Mirza: सौतेली बेटी ने दीया मिर्जा को आज तक नहीं पुकारा मां, बोलीं- मुझे उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं हैं
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई हैं। अभिनेत्री होने के साथ-साथ वे प्रकृति के भी काफी करीब हैं और अक्सर पर्यावरण के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दीया ने खुलासा किया है कि उनकी सौतेली बेटी ने आज कर उन्हें मां कहकर नहीं पुकारा है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी संग दूसरी बार शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद मई 2021 में अभिनेत्री ने अपने बेटे को जन्म दिया, लेकिन बेटे के जन्म से पहले ही दीया मिर्जा एक मां बन चुकी थीं। अभिनेत्री वैभव रेखी की बेटी समायरा की भी दूसरी मां हैं। अब हाल ही में, दीया ने खुलासा किया है कि समायरा ने आज तक उन्हें मां कहकर नहीं पुकारा है।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया ने कहा, 'समायरा मुझे मां नहीं बुलाती है। मुझे उससे ऐसी कोई उम्मीद भी नहीं है कि वो मुझे मां या मम्मी बुलाए, उसके पास एक सगी मां है जिन्हें वो मां या मम्मी बुलाती है। मुझे वो मेरे नाम से ही बुलाती है और उसकी वजह से मेरा बेटा अव्यान भी कई बार मुझे नाम से बुलाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने वह पल भी साझा किया, जब उनके बेटे अव्यान ने उन्हें पहली बार मां कहा था। अभिनेत्री ने आगे बताया, ‘मैं अव्यान को गोदी में लेकर उसे तितलियां दिखा रही थी कि अचानक ही उसके मुंह से मां निकला था।'
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया ने आगे बताया, 'इत्तेफाकन मेरे पति के हाथ में उस वक्त कैमरा था और वह वो पूरा पल रिकॉर्ड कर रहे थे, बहुत ही सुंदर पल था वो। गमलों में नए-नए फूल खिले थे और वो मेरी गोद में था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।