फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीया मिर्जा के हनीमून पर सौतेली बेटी भी हैं साथ, पति वैभव रेखी ने खीचीं तस्वीरें

Sat, 27 Mar 2021 11:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Mar 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Dia Mirza is on her honeymoon with husband vaibhav rekhi and his daughter Samaira
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा इन दिनों अपने हनीमून को एंजॉय कर रही हैं। वे पिछले कुछ दिनों से मालदीव से कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। ये तस्वीरें उनके पति वैभव रेखी ने खीचीं हैं। खास बात यह है कि हनीमून पर दीया के साथ उनकी सौतेली बेटी समायरा भी हैं।

Dia Mirza is on her honeymoon with husband vaibhav rekhi and his daughter Samaira
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा ने मालदीव में समंदर किनारे की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है और हैट लगाई है। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री पर गोल सनग्लासेस खूब फब रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों ने कमेंट किया है।

Dia Mirza is on her honeymoon with husband vaibhav rekhi and his daughter Samaira
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

अभिनेत्री लीजा रे ने लिखा- ‘हाहा, मुझे ये अच्छा लगा, “उनके द्वारा तस्वीरें, अब अच्छी हो रही हैं”- बहुत सही।‘ हनीमून की तस्वीरों में अभी तक दीया मिर्जा के साथ वैभव कहीं दिखे नहीं हैं। उनके कई फैंस ने वैभव के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का निवेदन किया।

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza is on her honeymoon with husband vaibhav rekhi and his daughter Samaira
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

पिछले महीने दीया और वैभव शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में वैभव की बेटी समायरा भी पहुंची थीं। वैभव की पूर्व पत्नी और योगा टीचर सुनैना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया था। जब एक यूजर ने पूछा कि इस शादी पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है तो सुनैना ने कहा कि ‘हम केवल ठीक नहीं, बल्कि पूरी तरह ठीक हैं। मेरी बेटी बहुत उत्साहित है। मैंने कुछ वीडियोज देखे जहां वह उन पर फूल डाल रही है।‘

विज्ञापन
Dia Mirza is on her honeymoon with husband vaibhav rekhi and his daughter Samaira
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा शादी के अगले ही दिन काम में व्यस्त हो गई थीं और उन्होंने कई शूटिंग शेड्यूल खत्म किए। अब वह पति वैभव रेखी के साथ हनीमून एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों साझा की गई तस्वीर में वह बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। दीया ने सी ग्रीन और व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। वह समंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed