फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे राम चरण के जन्मदिन पर पिता चिरंजीवी ने साझा की भावुक पोस्ट, हो रही वायरल

Sat, 27 Mar 2021 11:21 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 27 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Superstar Chiranjeevi Herartfelt Birthday Wish for son Ram Charan Teja
चिंरजीवी, राम चरण तेजा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण तेजा साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि यहां वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। राम चरण तेजा के जम्नदिन पर उनके पिता चिरंजीवी ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। चिरंजिवी का यह पोस्ट दोनों के बेहतरीन रिश्ते और आपसी तालमेल को बयां कर रहा है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Superstar Chiranjeevi Herartfelt Birthday Wish for son Ram Charan Teja
चिंरजीवी, राम चरण तेजा - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजिवी ने बेटे रामचरण के जन्मदिन पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक बेहद प्यारा सा वीडियो साझा किया है जो काफी भावुक कर देने वाला है। वीडियो में दोनों की जिंदगी के कुछ खास पलों को चिरंजिवी ने दिखाया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक मेरे बच्चे। चिरंजिवी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 

Superstar Chiranjeevi Herartfelt Birthday Wish for son Ram Charan Teja
राम चरण तेजा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राम चरण तेजा का जन्म 1985 को चेन्नई में हुआ था। इन्होंने फिल्म चिरुथा से साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा राम चरण दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं और फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गा चुके हैं। राम चरण का बॉलीवुड डेब्यू खासा चर्चा में रह चुका है, हालांकि एक फिल्म के बाद वह किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। अमिताभ स्टारर 70 के दशक की फिल्म 'जंजीर' के रीमेक से प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड भूमिका में राम चरण ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Superstar Chiranjeevi Herartfelt Birthday Wish for son Ram Charan Teja
राम चरण तेजा, उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण तेजा ने 14 जून 2012 में अपोलो हॉस्पिटैलिटी के मालिक की बेटी उपासना से शादी की थी। उपासना अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। राम चरण ने फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी बखूबी अपनी धाक जमाई है। राम चरण दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं। उनकी अपनी एक पोलो टीम है 'राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब'। इसके साथ ही वह ट्रूजेट नामक कंपनी के मालिक के रूप में एयरलाइन बिजनेस में भी हैं।

विज्ञापन
Superstar Chiranjeevi Herartfelt Birthday Wish for son Ram Charan Teja
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। एसएसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म से राम का लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनके जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा लेकिन पोस्टर को एक दिन पहले ही रिलीज करना पडा़। फिल्म में राम चरण ही राम का किरदार निभा रहे हैं और फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed