{"_id":"605eba628ebc3ec4ac068ddc","slug":"happy-birthday-ram-charan-ram-charan-s-lavish-house-in-hyderabad-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: जुबली हिल्स में करोड़ों के बंगले में रहते हैं राम चरण, एयरलाइन कंपनी के भी हैं मालिक, देखें आलीशान घर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: जुबली हिल्स में करोड़ों के बंगले में रहते हैं राम चरण, एयरलाइन कंपनी के भी हैं मालिक, देखें आलीशान घर की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
राम चरण का घर
- फोटो : @AlwaysRamcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जो अपनी पिता के स्टारडम से अलग दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल कर चुके हैं। ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर दुनिया के हर कोने में मौजूद उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। राम चरण लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों का बंगला है। साथ वह एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं। चलिए हम आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
27 मार्च, 1985 को चेन्नई में जन्मे रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत की थी। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ का बंगला है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह बंगला इतना खूबसूरत है कि फैंस इसे देखने के लिए आते हैं।
3 of 7
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राम चरण का घर
- फोटो : @AlwaysRamcharan
रामचरण ने 2012 में अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। उन्होंने 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसका नाम 'कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी' है।
विज्ञापन
5 of 7
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है। राम की फैन फॉलोइंग भी उनके सुपरस्टार पिता चिरंजीवी जैसी ही है. फैंस उनके अभिनय के अलावा उनकी फिटनेस और स्टाइल के भी दीवाने रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।