थ्रोबैक थर्सडे के तहत कई सितारे अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। इसी कड़ी में एक अभिनेत्री ने अपनी पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री ने कंधे पर बैग लिया है। तो चलिए बताते हैं कि ये अभिनेत्री कौन हैं।
Throwback Thursday: इस ब्यूटी क्वीन ने साझा की बचपन की तस्वीर, लिखा- ‘सब कुछ वक्त पर होता है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो उनकी मुस्कान देखकर अंदाजा लगाना इतना भी मुश्किल नहीं है। ये हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीया मिर्जा। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को भी हैरान कर दिया। दीया अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
बता दें कि दीया मिर्जा ने 2000 में 'मिस एशिया पैसिफिक' का खिताब जीता था, जिसके बाद मॉडलिंग और फिर 2001 में रहना है 'तेरे दिल में' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा दीया ने फिल्म संजू, दम, दस और माई ब्रदर निखिल सहित अन्य फिल्में कीं।
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
दीया मिर्जा इसी साल रिलीज हुई फिल्म थप्पड़ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू थीं। इसके अलावा वो कोविड 19 पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होस्ट करेंगी। इस समय दीया मिर्जा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काफी सक्रिय हैं।