{"_id":"622c67a99679942d846f659f","slug":"dia-mirza-shared-son-avyaan-rekhi-solo-photo-priyanka-chopra-kareena-kapoor-commented","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dia Mirza Son Photo: दीया मिर्जा ने दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा, तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा समेत कई स्टार्स ने लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dia Mirza Son Photo: दीया मिर्जा ने दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा, तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा समेत कई स्टार्स ने लुटाया प्यार
दीया मिर्जा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। दीया अक्सर अपने लाडले बेटे अव्यान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन अभिनेत्री किसी न किसी तरह अपने बेटे का चेहरा फैंस से छिपा लेती थीं, जिस वजह से फैंस हमेशा दीया से उनके बेटे का चेहरा दिखाने की बात करते थे और अब दीया मिर्जा ने फैंस की इस डिमांड को पूरा कर दिया है। दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 4
Dia Mirza son,
- फोटो : social media
दरअसल, दीया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की सिंगल तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नन्हा अव्यान एक सोफे पर बैठा हुआ है और वह ऊपर की ओर देख रहा है। इस तस्वीर में अव्यान कैमरे के लिए पोज देने की कोशिश करता दिख रहा है। वह अपने गाल पर उंगली रखे हुए हैं। इस दौरान व्हाइट आउटफिट में दीया मिर्जा का बेटा काफी क्यूट लग रहा है। इस तस्वीर के साथ दीया मिर्जा ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है।
3 of 4
दीया मिर्जा
- फोटो : social media
दीया मिर्जा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'एक नया माइल स्टोन, ढेर प्यार और हमेशा आभार। हमारे पास होने के लिए शुक्रिया।' दीया ने अपना ये पोस्ट पति वैभव रेखी को टैग किया है। दीया के बेटे की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अव्यान पर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैलो बेबी। नेहा धूपिया ने लिखा, 'ओह माय गुडनेस।' वहीं, करीना कपूर ने भी दीया के बेटे की तारीफ की है। इसके अलावा, बिपाशा बसु, ताहिरा कश्यप, स्मृति खन्ना समेत कई स्टार्स ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीया मिर्जा की फैमिली
- फोटो : social media
दीया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी से शादी रचाई थी। दीया और वैभव ने बेहद ही सिंपल अंदाज में शादी रचाई थी, जिस वजह से फैंस ने कपल की खूब तारीफ की थी। वहीं, दीया ने शादी के कुछ महीनों बाद ही 14 मई 2021 को बेटे अव्यान को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।