फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से अलग होने के छह महीने बाद छलका दीया मिर्जा का दर्द, बताया कैसे बीत रही है जिंदगी

Wed, 12 Feb 2020 09:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza speak on her separation with ex husband Sahil Sangha
Dia Mirza - फोटो : Social Media

दीया मिर्जा का नाम जब भी कानों में सुनाई पड़ता है, एक खूबसूरत सी तस्वीर आंखों के सामने तैरने लगती है। अभिनय उनका संजीदा और इरादे मजबूत। पर्यावरण की चिंता पर वो बात करते हुए रो पड़ती हैं। इसपर लगता है कि किसी को चिंता है हम सबकी। उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है ये आप और हम नहीं समझ सकते। जिंदगी के उतार चढ़ाव में दीया फिर करियर के सही ट्रैक पर लौटीं हैं। एक इंटरव्यू में दीया ने बताया कि पति से अलग होने के बाद अब जिंदगी कैसी है। 

Dia Mirza speak on her separation with ex husband Sahil Sangha
Sahil Sangha and Dia Mirza - फोटो : file photo

दीया मिर्जा बीते साल अपने पति साहिल सांगा से अलग हो गई थीं। रिश्ता 11 साल का था इसलिए सुनकर सबको झटका लगा। अलग होने का फैसला इतनी शांति से हुआ कि कान लगाकर भी नहीं सुनाई दिया। शोर नहीं हुआ तो ये बात दीया के फैंस को अच्छी लगी लेकिन आलोचना करने वालों का मुंह भला कोई रोक पाया है।

Dia Mirza speak on her separation with ex husband Sahil Sangha
dia mirza - फोटो : amar ujala

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा कि उन्हें ये दर्द झेलने की शक्ति अपने माता-पिता से मिली है। वो कहती हैं, 'सेलिब्रेटी होने के नाते मेरा प्रोफेशन मुझे दुखी रहने की अनुमति नहीं देता। ये दर्द झेलने की शक्ति मुझे मेरे माता-पिता से मिली जो 34 साल पहले अलग हो गए थे। जब मैं चार साल की उम्र में वो दर्द झेल सकती हूं तो 37 साल की उम्र में ये क्यों नहीं। पुरुष और महिलाएं कुछ निर्णय लेने में संकोच करते हैं क्योंकि वे डरते हैं, आपको यह विश्वास करने का साहस ढूंढना होगा कि यह भी बीत जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza speak on her separation with ex husband Sahil Sangha
Dia Mirza - फोटो : file photo

दीया कहती हैं कि कि उन्हें अपने फैसले का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं कई सालों से ध्यान लगा रही हूं। मेरा घर हरियाली, पक्षियों और मधुमक्खियों के करीब है। मेरी हर सुबह खूबसूरत बगीचों में बीतती है। बाहर की दुनिया में तो कितना गुस्सा है, मीडिया में कितना गुस्सा दिखता है।'

विज्ञापन
Dia Mirza speak on her separation with ex husband Sahil Sangha
dia mirza - फोटो : social media

पति से अलग होने की खुद दीया मिर्जी ने दी थी जानकारी
दीया मिर्जा ने 1 अगस्त 2019 को लिखा था- '11 साल साथ बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' बता दें कि दीया और साहिल ने दिल्ली के घिटोरनी के एक फॉम हाउस में 18 अक्टूबर, 2014 को शादी की थी। यह कपल 2008 से रिलेशनशिप में था।

'लव आज कल' को मिला यूए सर्टिफिकेट, इम्तियाज अली बोले- टीनएजर्स के लिए परफेक्ट वैलेंटाइंस फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed