फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लव आज कल' को मिला यूए सर्टिफिकेट, इम्तियाज अली बोले- टीनएजर्स के लिए परफेक्ट वैलेंटाइंस फिल्म

Wed, 12 Feb 2020 08:22 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan Love Aaj Kal gets UA certificate Imtiaz Ali says film for teenagers
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म 'लव आज कल' को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ अंतरंग दृश्यों पर आपत्ति थी और वह इसे एडल्ट सर्टिफिकेट देना चाहता रहा। लेकिन फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी तरफ से फिल्म में एक दो दृश्यों में परिवर्तन कर दिया है, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यूए प्रमाणन के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी।

Kartik Aaryan Sara Ali Khan Love Aaj Kal gets UA certificate Imtiaz Ali says film for teenagers
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म लव आज कल अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का तथाकथित प्रेम परवान चढ़ा। हालांकि दोनों के रिश्तों के चश्मदीद बताते हैं कि कार्तिक आर्यन इस समय का चढ़ता सितारा हैं और सारा अली खान उनके कंधे का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कर रही हैं। फिल्म में सारा की मर्जी से ही कुछ अंतरंग दृश्य फिल्म के निर्देशक ने शूट किए थे। सेंसर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कमेटी ने कुछ दृश्यों को बेहद बोल्ड बताया था जिन्हें इम्तियाज अली ने इस तरह बदल दिया है कि फिल्म की लंबाई न बदले।

Kartik Aaryan Sara Ali Khan Love Aaj Kal gets UA certificate Imtiaz Ali says film for teenagers
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter

सेंसर बोर्ड द्वारा प्रदान किए जाने वाले मुख्य सर्टिफिकेट की बात करें तो यूए सर्टिफिकेट वाली फिल्में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता के साथ दिखाई जा सकती हैं। वहीं यू सर्टिफिकेट वाली फिल्मों को सभी प्रकार के दर्शक देख सकते हैं। साथ ही ए सर्टिफिकेट वाली फिल्में सिर्फ वयस्क दर्शक ही देख सकते हैं। अक्सर बोल्ड सीन्स वाली फिल्मों को यह सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan Love Aaj Kal gets UA certificate Imtiaz Ali says film for teenagers
इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इम्तियाज अली ने फिल्म को मिले यूए सर्टिफिकेट की पुष्टि करते हुए कहा कि ये प्रेम कहानी आज के युवाओं के हिसाब से बनी है। फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने से टीन एजर्स फिल्म को अकेले नहीं देख पाते इसीलिए हमने फिल्म को उनके हिसाब से ही बनाया है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan Love Aaj Kal gets UA certificate Imtiaz Ali says film for teenagers
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'लव आज कल' के चलते सारा अली खान और कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी को लोग फिल्म रिलीज से पहले ही 'सार्तिक' कहकर संबोधित कर रहे हैं। फिल्म में 1990 और 2020 के समय की पहले प्यार की कहानी को दिखाया गया है। दोनों ही कहानियों में कार्तिक मुख्य किरदार में हैं। पुरानी कहानी में उनके अपोजिट आरुषि शर्मा तो वहीं 2020 की कहानी में उनके साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं। फिल्म का एक गाना शायद इन दिनों हर तरफ बज रहा है और दूसरा गाना ट्विस्ट क्लब, डिस्कोथेक और लाउंज में नंबर एक पर चल रहा है।

अदनान सामी का दो टूक जवाब- मुगल और मंगोलियन जैसे लोग जिंदा नहीं, उन्हें शांति से आराम करने दें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed