फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदनान सामी का दो टूक जवाब- मुगल और मंगोलियन जैसे लोग जिंदा नहीं, उन्हें शांति से आराम करने दें

Wed, 12 Feb 2020 07:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Adnan sami says let Mughals Mongolians rest in peace Do not ask me about politics
Adnan Sami - फोटो : Social Media

संगीतकार और गायक अदनान सामी को सरकार ने पद्मश्री देने की घोषणा क्या की वो विरोधियों के निशाने पर आ गए। ऐसा शख्स जो कभी पाकिस्तान का नागरिक रहा और बाद में उसे भारतीय नागरिकता देने के बाद पद्मश्री देने का फैसला, ये बात कांग्रेस सहित अन्य दलों के गले से नहीं उतरी। हाल ही में अदनान ने अपने गाने 'तू याद आया' को लॉन्च किया तो उनपर सवालों की बौछार हुई। अदनान यहां नहीं चूके और खुलकर जवाब दिए। 

Adnan sami says let Mughals Mongolians rest in peace Do not ask me about politics
adnan sami

यह पूछे जाने पर कि क्या इतिहास को राजनीति का कारक होना चाहिए, इसपर अदनान ने कहा कि इतिहास को अतीत में रखा जाना चाहिए। जैसे आप नेता से राग दरबारी के बारे में नहीं पूछते वैसे मुझसे राजनीति के बारे में न पूछें। अदनान ने आगे कहा, 'मुगलों, ब्रिटिश, मंगोलियन और एलेक्जेंडर द ग्रेट जैसे लोगों को सामने लाया जा रहा है, अब वो जिंदा नहीं हैं, इसलिए उन्हें शांति से आराम करने दें।'

Adnan sami says let Mughals Mongolians rest in peace Do not ask me about politics
Adnan Sami - फोटो : Social Media

पद्मश्री को लेकर हुए विवाद पर अदनान ने कहा कि ये कुछ गिने-चुने लोगों को पसंद नहीं आया लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इस फैसले का समर्थन देश के 130 करोड़ लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि अपने प्रशंसकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मैं अवगत हूं। मेरा देश मेरे पेशे से है, जो संगीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan sami says let Mughals Mongolians rest in peace Do not ask me about politics
बेटी के साथ अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ता दें कि इवेंट में अदनान ने बताया कि तू याद आया की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प घटना हुई। दरअसल अदनान की बेटी मदीना, जो कभी भी किसी फिल्म या सॉन्ग के शूट पर नहीं गई थी। तू याद आया पर पहली बार अदनान की वाइफ रोया के साथ मौजूद थी। थोड़ी देर के बाद, अदनान की ढाई साल की बेटी रोने लगी। अदनान, उनकी पत्नी और पूरा सेट छोटी बच्ची के इस तरह अचानक रोने से अचंभित और घबरा गए थे। जब अदनान ने उसे प्यार से पूछा तुम्हे क्या हुआ, तुम क्यों रो रही हो, 'उसने कहा,' मैं रो रही हूं क्योंकि मेरे बाबा रो रहे हैं।

विज्ञापन
Adnan sami says let Mughals Mongolians rest in peace Do not ask me about politics
अदनान सामी की बेटी मदीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटी सी बच्ची के माता-पिता ने उसे चुप करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, उसे विश्वास दिलाया कि सब कुछ ठीक है और उसके पिता के आंसू असली नहीं है वह सिर्फ कैमरे के लिए हैं। ढाई साल की मदीना शायद ही "एक्शन" और "कट" और अपने पिता की नम आंखों के बीच के अंतर को देख पाती। इसलिए मदीना के आंसू नहीं रुके लेकिन शूटिंग रुक गई।

मनीष सिसोदिया और अमानतुल्लाह की जीत पर बॉलीवुड निर्देशक का तंज, कहा- दिल्ली की जनता ने...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed