फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इस वजह से अनुपम खेर के हाथ से निकली थी 'मिस्टर इंडिया' फिल्म! अमरीश पुरी को मिला था 'मोगैंबो' का रोल

Wed, 08 Dec 2021 08:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Did you know Anupam Kher Was Mogambo In 'Mr India' For 2-3 Months Before Amrish Puri Took Over
अमरीश पुरी और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया अपने जमाने की सुपर हिट फिल्म रही। इस फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था। 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्म हिंदी सिनेमा में दोबारा बनना मुश्किल है। इस फिल्म के हीरो तो हीरो विलन तक आइकॉनिक बनकर रह गए। फिल्म में मोगैम्बो का रोल करने वाले अमरीश पुरी का डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' आज तक दर्शकों की जुबान पर है। लेकिन, यह भी एक सच्चाई है कि अगर इस फिल्म में अमरीश पुरी मोगैंबो का किरदार नहीं करते तो अनुपम खेर इस फिल्म में यह किरदार निभाते।


 

Did you know Anupam Kher Was Mogambo In 'Mr India' For 2-3 Months Before Amrish Puri Took Over
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का किरदार ‘मोगैंबो’ सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ। इस किरदार को अभिनेता अमरीश पुरी ने निभाया था।
 

Did you know Anupam Kher Was Mogambo In 'Mr India' For 2-3 Months Before Amrish Puri Took Over
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, अमरीश पुरी से पहले यह किरदार अभिनेता अनुपम खेर को मिला था। हालांकि बाद में उनको फिल्म से निकाल दिया गया। इस बात का खुलासा खुद अनुपम खेर ने ही किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Did you know Anupam Kher Was Mogambo In 'Mr India' For 2-3 Months Before Amrish Puri Took Over
'मिस्टर इंडिया' फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया था कि पहले यह किरदार उन्हें ऑफर हुआ था। उन्होंने कहा कि मोगैंबो का किरदार पहले उन्हें ऑफर किया गया था, पर कुछ महीनों बाद उनकी जगह इस रोल के लिए अमरीश पुरी को रख लिया गया।

 

विज्ञापन
Did you know Anupam Kher Was Mogambo In 'Mr India' For 2-3 Months Before Amrish Puri Took Over
'मिस्टर इंडिया' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें यह थोड़ा अजीब लगा। लेकिन जब उन्होंने अमरीश पुरी को फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के किरदार में देखा तो उन्हें समझ आ गया कि अमरीश पुरी ही इस रोल के लिए बेहतर चुनाव थे। इस फिल्म के अन्य भाषाओं में भी रीमेक बने। गौरतलब है कि इस फिल्म का किरदार मोगैंबो ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलिवुड फिल्म 'मोगैम्बो' से लिया गया था। इसका एक मतलब सबसे महान भी होता है। यह भी कहा जाता है कि मोगैम्बो का हेयरस्टाइल पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपित जियाउल हक से इंस्पायर्ड था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बात का खुलासा फिल्म के  स्क्रीनराइटर्स ने एक इंटरव्यू में किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed