फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी और कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए फरहान अख्तर

Mon, 03 May 2021 09:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 03 May 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar discharged after two days being admitted in Hospital and Farhan akhtar will work with NGO to help corona patient
सायरा बानो,दिलीप कुमार, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा था। फैंस को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही थी। वहीं अब उनकी हालत पूरी तरह से स्वस्थ होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि सबकी दुआ और डॉक्टरों के चलते अब दिलीप कुमार की तबीयत पूरी तरह ठीक है।


दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी सायरा बानो ने कहा- अब ठीक हैं वो
Dilip Kumar discharged after two days being admitted in Hospital and Farhan akhtar will work with NGO to help corona patient
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में हर रोज तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखकर हर कोई चिंता में है। इसके चलते अभी तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, कितने लोगों का परिवार बिखर गया है। अस्पतालों में लोगों को बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी बीच अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर एलान किया है कि उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट जरूरतमंद मरीजों को सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके लिए वो कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगे।


मदद का हाथ: कोरोना काल में फरहान अखतर की कंपनी पहुंचाएगी लोगों को सुविधा, NGO के साथ करेंगे काम

Dilip Kumar discharged after two days being admitted in Hospital and Farhan akhtar will work with NGO to help corona patient
अपने पिता के साथ स्नेहा वाघ - फोटो : Instagram

पूरा देश कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है और इस बीच कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनके पिता निमोनिया और कोरोना से संक्रमित थे। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।



कोरोना संक्रमण: स्नेहा वाघ के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने साझा किया भावुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar discharged after two days being admitted in Hospital and Farhan akhtar will work with NGO to help corona patient
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Insatagram- @harshvardhanrane

भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको रोकने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। कई जगह लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन अभी तक लोगों को इससे राहत नहीं मिली है। वहीं, कई संस्थान और सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे ने भी लोगों की परेशानी को देखते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया है।


हर्षवर्धन राणे: कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे अभिनेता, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के लिए बाइक बेचने का लिया फैसला

विज्ञापन
Dilip Kumar discharged after two days being admitted in Hospital and Farhan akhtar will work with NGO to help corona patient
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार दीपिका एक बेहद दिलचस्प वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। यह तो सभी जानते हैं कि दीपिका बीते लंबे वक्त से मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम कर रही हैं। वहीं दीपिका 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' की संस्थापक भी हैं। देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं ऐसी स्थिति में कई लोग मानसिक दबाव से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में दीपिका ने लोगों की मदद के लिए मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन्स शेयर किए हैं।


दीपिका पादुकोण: कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठाई आवाज, साझा किए हेल्पलाइन नंबर्स


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed