फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: इस अभिनेत्री ने पर्दे पर अपने सगे भाई के साथ किया रोमांस, मच गया था बवाल

Mon, 03 May 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 03 May 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Mehmood's sister Meenu Mumtaz, romance with her brother in films, there was a ruckus
मीनू मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के एक ऐसे कॉमेडियन जिन्हें फिल्म के हीरो से ज्यादा फीस मिला करती थी, उनका नाम था महमूद। इनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों से ताल्लुक रखता था। बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे की महमूद की तरह ही उनकी बहन भी हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रह चुकी हैं। मीनू मुमताज का जन्म 26 अप्रैल 1942 में हुआ था। 

Mehmood's sister Meenu Mumtaz, romance with her brother in films, there was a ruckus
मीनू मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मीनू को बचपन से ही कला में रूचि थी। इसके लिए उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली। वहीं, हिंदी सिनेमा में मीनू मुमताज को पहला ब्रेक देविका रानी ने दिया था। उन्होंने मीनू मुमताज को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। 

Mehmood's sister Meenu Mumtaz, romance with her brother in films, there was a ruckus
मीनू मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

1955 में आई फिल्म घर घर में दिवाली से मीनू ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक डांसर का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म सखी हातिम से मिली। इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehmood's sister Meenu Mumtaz, romance with her brother in films, there was a ruckus
मीनू मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1958 में आई फिल्म हावड़ा ब्रिज में मीनू मुमताज ने अपने सगे भाई महमूद के साथ रोमांस किया था। उस समय भाई-बहन का ऑनस्क्रीन रोमांस देखकर काफी लोग भड़क गए थे। लेकिन इस फिल्म में मीनू मुमताज की जोड़ी कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ खूब जमी थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। मीनू ने कॉमेडी के अलावा कई साइड रोल भी किए थे। वहीं, अगर मीनू मुमताज के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1963 में फिल्म डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी।

विज्ञापन
Mehmood's sister Meenu Mumtaz, romance with her brother in films, there was a ruckus
मीनू मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज को मीनू नाम उनकी भाभी मीना कुमारी ने दिया था। एक दिन अचानक मीनू की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। उनकी याददाशत भी चली गई। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके दिमाग में 15 साल से ट्यूमर है। उनका ऑपरेशन भी हुआ और उनकी जान बच गई। फिलहाल वह कनाडा में रहती हैं।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed