फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी सायरा बानो ने कहा- अब ठीक हैं वो

Mon, 03 May 2021 01:26 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 03 May 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar discharged from hospital Wife Saira Banu Confirms Veteran Actor Is Recovering Well
दिलीप कुमार, सायरा बानो

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा था। फैंस को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही थी। वहीं अब उनकी हालत पूरी तरह से स्वस्थ होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि सबकी दुआ और डॉक्टरों के चलते अब दिलीप कुमार की तबीयत पूरी तरह ठीक है।

Dilip Kumar discharged from hospital Wife Saira Banu Confirms Veteran Actor Is Recovering Well
दिलीप कुमार
बता दें कि दो दिन पहले 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया था कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं।
Dilip Kumar discharged from hospital Wife Saira Banu Confirms Veteran Actor Is Recovering Well
दिलीप कुमार, सायरा बानो

दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। बता दें कि दिलीप कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar discharged from hospital Wife Saira Banu Confirms Veteran Actor Is Recovering Well
दिलीप कुमार, सायरा बानो

दिलीप कुमार ने पिछले साल दिसंबर में अपनी जन्मदिन की पार्टी को रद्द कर दिया था। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो कोरोना वायरस महामारी के बीच कई जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाने का काम करती रही थीं।

विज्ञापन
Dilip Kumar discharged from hospital Wife Saira Banu Confirms Veteran Actor Is Recovering Well
दिलीप कुमार

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed