फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा यूसुफ: पेशावर में दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर के बाहर लोगों ने अदा की नमाज, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Jul 2021 07:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 08 Jul 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar death prayers offered to legendry actor outside his ancestral home in peshawar
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 7 जुलाई बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन ने बॉलीवुड को गहरा धक्का दिया है। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ देश के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने भी शोक जाहिर किया। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं ने सायरा बानो को ढांढस बंधाया और दिलीप साहब के गुजर जाने पर दुख व्यक्त किया। दिलीप कुमार के निधन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को भी दर्द पहुंचाया है। दिलीप पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए थे और उनका पुश्तैनी घर आज भी वहीं मौजूद है। उनके गुजर जाने के गम में पाकिस्तान में उनके फैंस और रिश्तेदारों ने उन्हें गैबाना नमाज ए जनाजा यानि अंतिम विदाई दी।



पेशावर में लोगों ने दी दिलीप कुमार को अंतिम विदाई

उनके निधन का पाकिस्तान को भी बेहद दुख है। दिलीप कुमार का जन्म पेशावर शहर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में हुआ था। उनका नाम युसूफ था, लेकिन उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार कर लिया था। उनके निधन पर पेशावर की गलियां सूनी हो गईं और वहां के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर अपने सुपरस्टार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने फतेहा(प्रार्थना) किया। पेशावर के कई इलाकों में दिलीप कुमार को याद करते हुए उनके लिए प्रार्थना की गई।

Dilip Kumar death prayers offered to legendry actor outside his ancestral home in peshawar
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। इमरान खान ने ट्विटर पर लिखा- 'दिलीप कुमार के निधन से दुखी हूं। उन्होंने SKMTH परियोजना के लिए धन जुटाने में जो मेरी मदद की थी वो मैं कभी भूल नहीं पाउंगा। इस परियोजना के शुरुआती समय में पहले 10 प्रतिशत धन जुटाने के लिए और पाकिस्तान व लंदन में उनकी उपस्थिति ने हमारी काफी मदद की थी। इसके अलावा मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार सबसे महान और सबसे बहुमुखी अभिनेता थे'।


Dilip Kumar death prayers offered to legendry actor outside his ancestral home in peshawar
पेशावर में दिलीप कुमार के लिए की गई प्रार्थना - फोटो : सोशल मीडिया

पेशावर में जन्में दिलीप कुमार को पाकिस्तान की सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा था।दिलीप साहब की बचपन की यादों से सजे इस घर को पाकिस्तान की पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने खरीदने की मंजूरी दे दी है। पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन खालिद महमूद ने अभिनेता के घर को वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया और उनके घर को पुरातत्व विभाग को सौंपने के आदेश दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar death prayers offered to legendry actor outside his ancestral home in peshawar
पेशावर में दिलीप कुमार का घर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जिला आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जमीन अधिग्रहण करने वाले विभाग के नाम रहेगी यानि निदेशक पुरात्तव एवं संग्राहलय। दिलीप साहब के 100 साल पुराने इस घर की कीमत 80 लाख रुपये तय की गई । इसे 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।

विज्ञापन
Dilip Kumar death prayers offered to legendry actor outside his ancestral home in peshawar
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

7 जुलाई की शाम को दिलीप कुमार को जुहू के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अपने सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed