फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा ट्रेजेडी किंग: दिलीप कुमार के निधन पर मनमोहन सिंह ने जताया दुख, सायरा बानो को लिखा पत्र

Thu, 08 Jul 2021 06:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 08 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh wrote heartful note to Saira banu on Dilip kumar demise
सायरा बानो, दिलीप कुमार, मनमोहन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार के निधन ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया है। 7 जुलाई की सुबह ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई हर कोई उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिलीप कुमार के घर पहुंचे। शाहरुख खान और धर्मेंद्र सायरा बानो को चुप कराते नजर आए।वहीं महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सायरा बानो को फोन कर उन्हें ढांढस बंधाया। 



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लिखी चिट्ठी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि, 'दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक थे और वह हिंदी फिल्म प्रेमियों के दिलो दिमाग में ‘राजकुमार’ बने रहेंगे।' मनमोहन सिंह ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की। दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Former PM Manmohan Singh wrote heartful note to Saira banu on Dilip kumar demise
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बता दें कि पत्र में मनमोहन सिंह ने लिखा, 'दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा की किंवदंती थे जो हिंदी सिने प्रेमियों के दिलो दिमाग पर राज करते रहेंगे। वह हिंदी सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक थे जिनका नाम सबसे अधिक बार पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाने को लेकर गिनीज बुक में दर्ज है।' पूर्व प्रधानमंत्री ने दिलीप कुमार के फिल्मी सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Former PM Manmohan Singh wrote heartful note to Saira banu on Dilip kumar demise
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ट्वीटर

दिलीप कुमार के गुजर जाने से पाकिस्तान में भी शोक मनाया गया। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी कहा कि, 'दिलीप कुमार के निधन से दुखी हूं। उन्होंने एसकेएमटी परियोजना के लिए धन जुटाने में जो मेरी मदद की थी वो मैं कभी भूल नहीं पाउंगा। इस परियोजना के शुरुआती समय में पहले 10 प्रतिशत धन जुटाने के लिए और पाकिस्तान व लंदन में उनकी उपस्थिति ने हमारी काफी मदद की थी। इसके अलावा मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार सबसे महान और सबसे बहुमुखी अभिनेता थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh wrote heartful note to Saira banu on Dilip kumar demise
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 7 जुलाई की शाम को दिलीप कुमार को  सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अपने सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। फैंस को काबू करने के लिए पुलिस को बैरिकैडिंग करनी पड़ी। उनके निधन से सायरा बानो टूट गईं और हर कोई उन्हें ढांढस बंधा रहा था।

विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh wrote heartful note to Saira banu on Dilip kumar demise
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। उनका अभिनय, उनकी मोहब्बत, उनकी सफलता सब कुछ एक सीख देती थी जो उनके साथ काम करने वालों और सिर्फ उन्हें देखने वालों ने भी समझा था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed