फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशियां: साउथ एक्टर आर्य और सायशा के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर दोस्त ने दी जानकारी

Sat, 24 Jul 2021 04:41 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 24 Jul 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar grand niece sayyesha saigal and south actor arya blessed with baby girl actor vishal tweet on social media
आर्य - फोटो : Instagram
दक्षिण सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आर्य और शिवाय अभिनेत्री सायश माता पिता बन चुके हैं। यह दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। इन दोनों ने अपने घर पर नन्ही सी परी का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी इन दोनों के करीबी दोस्त व अभिनेता विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा साझा की। दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार आर्य और सायशा ने अपनी जीवन की इस बड़ी खुशी को निजी रखने का फैसला किया और अब इस बारे में उनके खास दोस्त ने जानकारी दी।


शादी के दो साल बाद बने माता पिता

आर्य ने साल 2019 में सायश से शादी रचाई थी, जिसके दो साल बाद अब ये माता-पिता की तरह अपना एक और नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। सायश की प्रेग्नेंसी की खबर किसी को कानो कान नहीं हुई थी और न ही इन दोनों ने इस बारे में मीडिया के सामने कभी बात की। खैर अब ये दोनों अपने जीवन का एक और नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।
 
Dilip Kumar grand niece sayyesha saigal and south actor arya blessed with baby girl actor vishal tweet on social media
आर्य - फोटो : Instagram

एक्टर विशाल ने ट्वीट करके दी बधाइयां

इस बात की जानकारी सायशा और आर्य ने खुद अपने प्रशंसकों को नहीं दी बल्कि उनके खास दोस्त विशाल ने ट्वीट करके उन्हें माता-पिता बनने की बधाई दी। विशाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस खबर को आपके सामने लाकर मैं बहुत खुश हूं। अंकल बनकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। मेरे भाई जैमी (आर्य) और सायशा को एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है। शूटिंग के बीच में अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहा हूं। उनके लिए हमेशा दुआएं करता हूं। न्यू बॉर्न बेबी के लिए सायशा और आर्य को ढेर सारी बधाई। आर्य पिता के रूप में एक नई ज़िम्मेदारी लेने जा रहे हैं’।


Dilip Kumar grand niece sayyesha saigal and south actor arya blessed with baby girl actor vishal tweet on social media
आर्य - फोटो : Instagram

सायश से 16 साल बड़े हैं आर्य

बता दें कि आर्य सायशा से उम्र में 16 साल बड़े हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात गजिनीकांत के सेट पर हुई थी। यही से इन दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई जो वक्त के साथ प्यार में बादल गई। एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और साल 2019 में इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों ने समाज के रूढ़िवादी सोच को दरकिनार कर 16 साल के उम्र में फर्क के बावजूद शादी की और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar grand niece sayyesha saigal and south actor arya blessed with baby girl actor vishal tweet on social media
आर्य - फोटो : Instagram

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं सायशा

सायशा सहगल दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं। 7 जुलाई को जब दिलीप साहब का निधन हुआ था तो सायशा ने दिलीप कुमार के साथ अपने बचपन की तस्वीर साझा कर शोक जाहिर किया और साथ ही उन्होने ट्वीट करके लिखा, ‘मैं खुद को लकी मानती हूं कि मैंने अपना बचपन दिग्गज के साथ बिताया है जिन्हें लोग दिलीप कुमार के नाम से जानते हैं। मेरे लिए वो हमेशा मेरे नेक दिल फूफा नाना रहेंगे। जिनके साथ मैंने गाना गाया और डांस किया है।

विज्ञापन
Dilip Kumar grand niece sayyesha saigal and south actor arya blessed with baby girl actor vishal tweet on social media
आर्य - फोटो : Instagram

अजय देवगन के साथ फिल्म शिवाय में किया काम

सायशा अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। शिवाय में सायशा ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, हालांकि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई और न ही सायशा बॉलीवुड की किसी अन्य फिल्म में दिखाई दी। आर्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो, आर्य, साउथ इंडस्ट्री के सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सरपट्टा परम्बरई’ में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed