फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोर्नोगॅाफी केस: राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी, जमानत याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई

Sat, 24 Jul 2021 04:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 24 Jul 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra adult video case bombay high court to hear raj kundra bail plea on monday
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप पर गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने के मामले में पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे जुड़े नए खुलासे रोज हो रहे हैं। 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और 27 जुलाई तक वो पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। राज कुंद्रा ने जमानत याचिका भी दायर की है जिस पर बॉम्बे हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।



सोमवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा कोर्ट

हालांकि राज कुंद्रा ने खुद पर लगे इन सभी आरोपों को गलत बताया है और उनका कहना है कि एप्स पर जो भी वीडियो मौजूद हैं वो इरोटिका की श्रेणी में आते हैं पोर्न की नहीं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी गैर कानूनी है। बता दें कि राज कुंद्रा के वकील सुभाष जाधव ने शुक्रवार को कहा कि राज की गिरफ्तारी गैर कानूनी है क्योंकि किसी भी वीडियो को पोर्न नहीं कहा जाता सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके मुवक्किल के खिलाफ 4000 पेज की चार्जशीट फाइल की है जिसमें वो कही भी साबित नहीं कर सकते कि सेक्शन 67A के अंतर्गत कोई भी पोर्न वीडियो बनाया गया है।

Raj kundra adult video case bombay high court to hear raj kundra bail plea on monday
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पुलिस ने पोर्न फिल्म बनाने का मामला 2021 फरवरी में दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच में पोर्न फिल्में बनाने वाले रैकेट के तार राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से जुड़े पाए गए। मुंबई की क्राइम ब्रांच इस मामले में राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। वहीं राज के व्हाट्सएप चैट से ये भी खुलासा हुआ की राज कुंद्रा ने करीब 9 करोड़ रूपये में कई वीडियोज बेचे हैं और ये अंतरराष्ट्रीय स्तर की डील लग रही है।

Raj kundra adult video case bombay high court to hear raj kundra bail plea on monday
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने राज की पत्नी शिल्पा शेट्टी से करीब 6 घंटे तक पूछताछ भी हुई। राज कुंद्रा जहां नौ कंपनियों के डायरेक्टर हैं, वही शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं। शिल्पा वियान इंडस्ट्री की डायरेक्टर हुआ करती थीं, 2020 में वो कंपनी से हट गईं। एडल्ट फिल्मों से होने वाली कमाई सीधा वियान इंडस्ट्री में जाती थीं इसलिए इससे जुड़े सवाल भी पूछताछ के दौरान उनसे किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra adult video case bombay high court to hear raj kundra bail plea on monday
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

पूछताछ के दौरान शिल्पा ने राज कुंद्रा पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। शिल्पा ने कहा कि जो भी वीडियो हॉटशॉट पर हैं, उन्हें पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। उन्हें इरोटिक कहा जा सकता है। शिल्पा ने पुलिस के सामने कहा कि ऐसा कंटेंट तो दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है जो कि इससे भी ज्यादा एडल्ट है।

विज्ञापन
Raj kundra adult video case bombay high court to hear raj kundra bail plea on monday
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कुंद्रा का इस मामले में यह भी कहना है कि सारी चीजें लंदन से चल रही थीं जिन्हें कि उनके जीजा प्रदीप बक्शी मैनेज कर रहे थे और वे सिर्फ व्हाट्सएप पर ही काम करते थे लेकिन पुलिस के पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जो यह बता सके कि उनके जीजा लंदन की कंपनी के नाम के ही मालिक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed