फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ सिनेमा: इन सुपरस्टार्स ने ठुकराए बड़ी फिल्मों के ऑफर, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Sat, 24 Jul 2021 03:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 24 Jul 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
ansushka shetty to mahesh babu these south superstars rejected big budget film of bollywood see list
अल्लु अर्जुन, विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की तरह ही साउथ सिनेमा के सितारों का भी अपना खुद का एक रुतबा और प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके प्रशंसकों का प्यार उनके प्रति साफ-साफ देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में दक्षिण सिनेमा के सितारों ने हिन्दी दर्शकों का अपने एक्शन और डायलॉग से खूब प्रभावित किया है। साउथ सिनेमा की फिल्मों के लोग इस कदर दीवाने हैं कि अब वो हिन्दी के डब वर्जन का भी इंतजार नहीं करते बल्कि साउथ में ही फिल्में देख लेते हैं। वास्तविक कहानी, अभिनेताओं के जबरदस्त अभिनय तथा जबरदस्त निर्देशन की वजह से साउथ की फिल्मों का जाल पूरे भारत में फैल चुका है।



इन साउथ स्टार्स ने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के ठुकराए ऑफर 

साउथ कलाकारों की सफलता को देखते हुए अब बॉलीवुड के निर्देशक निर्माता न सिर्फ साउथ फिल्मों के हिन्दी रीमेक बना रहे हैं, बल्कि वो साउथ के इन दिग्गज कलाकारों को अपनी फिल्म में कास्ट करने की भी कोशिश कर रहे हैं। प्रभास से लेकर समांथा अक्किनेनी, उदय महेश और देवदर्शिनी जैसे कई साउथ कलाकारों ने हिन्दी फिल्मों में काम किया। लेकिन इन्ही में कई कलाकार शामिल हैं जिन्हे कई बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों में काम करने के ऑफर आए, लेकिन उन्होने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। चलिए देखते हैं कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है।

ansushka shetty to mahesh babu these south superstars rejected big budget film of bollywood see list
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Instagram

अनुष्का शेट्टी

एसएस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी दक्षिण सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2011 में अनुष्का को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ में काम करने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होने ठुकरा दिया। ये अनुष्का की ही साउथ फिल्म ‘सिंघम’ का हिन्दी रीमेक था। इसका नाम भी 'सिंघम' ही था इस वजह से ही बॉलीवुड की सिंघम में भी काम करने का ऑफर अनुष्का को मिला लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया। उनके बाद इस किरदार को काजल अग्रवाल ने निभाया था। अनुष्का शेट्टी इसके अलावा भी कई हिन्दी फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा चुकी हैं।

ansushka shetty to mahesh babu these south superstars rejected big budget film of bollywood see list
महेश बाबू - फोटो : Instagram

महेश बाबू

साउथ इंडियन फिल्मों के हिन्दी डब आने के बाद तो मानों दक्षिण सिनेमा के सितारों ने हिन्दी दर्शकों के दिलों पर अपना कब्जा ही कर लिया। तेलुगू सिनेमा के अभिनेता महेश बाबू भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं, जिन्होने हर किसी के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वह अपने दायरे में ही बेहद खुश रहने वाले इंसान हैं। वो इस बात से पूरी तरह अवगत हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता दुगुनी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होने बॉलीवुड की कई फिल्मों के प्रस्ताव में मोटी फीस मिलने के बावजूद उन्हें ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ansushka shetty to mahesh babu these south superstars rejected big budget film of bollywood see list
नयनतारा - फोटो : Instagram

नयनतारा

अनुष्का शेट्टी की तरह ही नयनतारा भी दक्षिण सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री हैं। साउथ के साथ-साथ हिन्दी दर्शक भी उनके दीवाने हैं। बता दें कि नयनतारा को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में ‘वन टू थ्री फॉर गेट ऑन द डांस फ्लोर' में एक स्पेशल नंबर करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उनके इंकार करने के बाद ये गाना द फैमिली मैन अभिनेत्री प्रियामणि ने किया था। ये गाना लोगों को बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन
ansushka shetty to mahesh babu these south superstars rejected big budget film of bollywood see list
अल्लु अर्जुन - फोटो : Instagram

अल्लु अर्जुन

अल्लु अर्जुन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे उन्होने अपना दीवाना न बनाया हो। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। बता दें कि अल्लु अर्जुन को कबीर खान ने फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ऑफर की थी। लेकिन उन्होने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद ये फिल्म सलमान के खाते में गई। इसके अलावा कबीर खान ने अल्लु अर्जुन को रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन उन्होने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed