फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलकश 'सुहाना': शाहरुख की लाडली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रहीं धमाल, गौरी खान ने की हैं क्लिक

Sat, 24 Jul 2021 03:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 24 Jul 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Gorgeous Photo is Drooling over the Internet Clicked by Gauri Khan
सुहाना खान - फोटो : Instagram

स्टार किड्स में सुहाना खान की लाइफस्टाइल को लेकर लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। पिछले कुछ सालों में सुहाना की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। वे इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहती हैं और अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड में ही उनके कई सारे साथी भी हैं, जो कि अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में सुहाना ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वे बेहद दिलकश लग रही हैं और उनकी अदाएं भी लाजवाब है। फैंस खासकर उनके ड्रेसिंग सेंस को भी इस लुक में खूब पसंद कर रहे हैं। एक खास बात और है कि सुहाना की इस तस्वीर के पीछे उनकी मम्मी गौरी खान का हाथ है।



सुहाना खान और गौरी खान की जोड़ी के पूरे बॉलीवुड में चर्चे हैं। दोनों मां-बेटी साथ में बहुत अच्छी लगती हैं। गौरी सुहाना के लुक्स और आउटफिट्स का भी बहुत ध्यान रखती हैं। सुहाना की ये तस्वीरें एक मॉडल के फेमस लुक से प्रेरित हैं। सुहाना की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उनके पापा शाहरुख खान ने भी दिल लूट लेने वाला कमेंट किया है। 

Suhana Khan Gorgeous Photo is Drooling over the Internet Clicked by Gauri Khan
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में देख सकते हैं कि सुहाना बीच पर काफी कैजुअल लुक में हैं।  उनकी ये तस्वीरें मां गौरी खान ने क्लिक की हैं। सुहाना पूल साइड में व्हाइट टैंक टॉप और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। अलग-अलग पोज में सुहाना ने हाथ में सॉफ्ट ड्रिंक की कैन पकड़ी हुई है और हर फोटो में डिफरेंट लग रहीं हैं। बैकग्राउंड भी काफी खूबसूरत है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

Suhana Khan Gorgeous Photo is Drooling over the Internet Clicked by Gauri Khan
शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना के साथ साथ उनकी मां गौरी ने भी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। गौरी ने कैप्शन में लिखा, ‘हां, नीला मेरा पसंदीदा रंग है।' इस पर कमेंट करते हुए शाहरुख लिखते हैं, ‘तस्वीर में तुमने जो कोई भी रंग लिए हैं, सुहाना इसमें हैं, जो कि हमारा पसंदीदा रंग है।' वहीं सुहाना के पोस्ट पर शाहरुख कमेंट में लिखते हैं, ''क्या मैं ये दिखावा कर सकता हूं कि ये तुम हो और कोला महज एक इत्तेफाक है....और फिर भी इस फोटो को पसंद करूं?' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Gorgeous Photo is Drooling over the Internet Clicked by Gauri Khan
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : Instagram

सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।

विज्ञापन
Suhana Khan Gorgeous Photo is Drooling over the Internet Clicked by Gauri Khan
सुहाना खान - फोटो : Instagram

बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed