बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस के लिए जब से पुलिस ने गिरफ्तार किया है तब से ये चर्चाएं भी जोर पकड़ी चुकी हैं कि क्या शिल्पा भी इस मामले में शामिल हैं? राज कुंद्रा जहां नौ कंपनियों के डायरेक्टर हैं, वही शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा शेट्टी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को राज कुंद्रा की कस्टडी को बढ़ाने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गईं। जहां उनसे पूछताछ की गई।
Raj Kundra Case: 'ऐसा कंटेंट दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बना रहे', पांच घंटे चली पूछताछ में शिल्पा शेट्टी ने कही ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 25 सवाल पूछे गए
सूत्रों के अनुसार,प्रॉपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से सवाल- जवाब किए। उनसे लगभग 25 सवाल पूछे गए। क्राइम ब्रांच को कहीं से ये जानकारी मिली थी कि शिल्पा को राज के एप हॉटशॉट के बारे में कुछ पता है। शिल्पा ने राज कुंद्रा पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया।
शिल्पा से पूछी गईं ये बातें
शिल्पा से यह सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें राज कुंद्रा के इस पॉर्न रैकेट के बारे में क्या पता था? शिल्पा वियान इंडस्ट्री की डायरेक्टर हुआ करती थीं, 2020 में वे कंपनी से हट गईं। एडल्ट फिल्मों से होने वाली कमाई सीधा वियान इंडस्ट्री में जाती थीं इसलिए इससे जुड़े सवाल भी पूछताछ के दौरान उनसे किए गए।
ये था शिल्पा का जवाब
सवालों के जवाब में शिल्पा ने कहा कि जो भी वीडियो हॉटशॉट पर हैं, उन्हें पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। उन्हें इरोटिक कहा जा सकता है। शिल्पा ने पुलिस के सामने कहा कि ऐसा कंटेंट तो दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है जो कि इससे भी ज्यादा एडल्ट है।
लंदन से चल रही हैं चीजें
राज कुंद्रा का इस मामले में यह भी कहना है कि सारी चीजें लंदन से चल रही थीं जिन्हें कि उनके जीजा प्रदीप बक्शी मैनेज कर रहे थे और वे सिर्फ वाट्सएप पर ही काम करते थे लेकिन पुलिस के पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जो यह बता सके कि उनके जीजा लंदन की कंपनी के नाम के ही मालिक हैं।