फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: राज कुंद्रा ने कारोबार बढ़ाने के लिए दी थी यह सलाह, अब वायरल हो रहा पुराना वीडियो

Sat, 24 Jul 2021 12:26 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 24 Jul 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra adult film case old video goes viral on social media wherein he dished out the business advice for mobile users
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायिक राज कुंद्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 19 जुलाई यानी की सोमवार को राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच की तरफ से अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां लंबी चली पूछताछ के बाद बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कई ट्विटर और वीडियो के सामने आने के बाद  इस बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



व्यापार के लिए सलाह देते दिखें राज कुंद्रा

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके कई वीडियो और ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कई ट्वीट्स के सामने आने के बाद अब हाल ही में उनका एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि जल्दी अमीर बनने का कोई भी फॉर्मूला नहीं होता’। इसके अलावा कोरोना वायरस के समय में इनोवेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आइडिया लोगों को उत्पादों के जरिए फोन से जोड़ने का है।

Raj Kundra adult film case old video goes viral on social media wherein he dished out the business advice for mobile users
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

फोन के द्वारा लोगों को जोड़ने का विचार

इस वीडियो में राज कुंद्रा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि किसी भी तरह की तकनीक, जो लोगों को फोन देखने और उनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है और अगर आप उसमें उन्हें व्यवसाय दे सकते हैं तो इसमें गलत क्या है। मेरी सलाह हमेशा लोगों को यही होगी कि आप जिस भी व्यवसाय में हैं, उसमें फोन को शामिल करना बहुत जरूरी है।

Raj Kundra adult film case old video goes viral on social media wherein he dished out the business advice for mobile users
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सकारात्मक तरह से करना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल

राज इस वीडियो में यह भी सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं कि लोगों को मोबाइल का सकारात्मक तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होने कहा, ‘महामारी प्रूफ का मतलब है मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और सकारात्मक तरह से ही उसको यूज करना चाहिए। जो मेरे उत्पाद से फोन के माध्यम से जुड़े हुए हैं। इससे मुझे जो कुछ भी बेचना है, उसमें मदद मिलेगी। सबसे अच्छी चीज है कि आप अपने घर से ही काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra adult film case old video goes viral on social media wherein he dished out the business advice for mobile users
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9

बीते दिनों राज कुंद्रा के ऑफिस में पड़ी थी रेड

राज कुंद्रा के ऑफिस में बीते दिनों रेड मारी गई थी। इस रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra adult film case old video goes viral on social media wherein he dished out the business advice for mobile users
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram


कानपुर क्लाइंट के खातों में जाता था कमाई का हिस्सा 

इस जांच में राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन भी सामने आया है। राज कुंद्रा की कंपनी की कमाई का हिस्सा कानपुर में उनके दो क्लाइंट के खातों में आता था। बर्रा और कैंट स्थित बैंकों में खुले खातों में दर्जनों बार लेनदेन के सबूत मिले हैं। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के निर्देश पर ये खाते सीज कर दिए गए। इनके खातों में 2.38 करोड़ रुपये जमा हैं। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के 11 सहयोगियों के 18 बैंक खाते सीज किए हैं। इनमें 7.31 करोड़ रुपये जमा हैं। इनमें दो नाम कानपुर के निकले। इनमें से एक हर्षिता श्रीवास्तव नाम की महिला है। दूसरा नाम नर्बदा श्रीवास्तव का है। हर्षिता का खाता बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed