फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दुबई के इस पॉश इलाके में है शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का 'वेकेशन होम', फोटो में देखें आलीशान घर की झलक

Sat, 24 Jul 2021 12:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra and Shilpa Shetty vacation home in Dubai here Inside pictures
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का दुबई वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक राज 27 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। मालूम हो कि सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसी बीच लोगों की नजरें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की संपत्ती पर टिक गई है।



दरअसल, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी समिषा के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा उन्होंने दुबई में भी एक और घर खरीद रखा है। शिल्पा और राज ने दुबई के एक आइलैंड पर वेकेशन होम खरीदा है। ये घर राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए खरीदा है। 

Raj Kundra and Shilpa Shetty vacation home in Dubai here Inside pictures
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

लग्जरी लाइफ स्टाइल की शौकीन शिल्पा को आलीशान और खूबसूरत घर बेहद पसंद हैं। ऐसे में राज कुंद्रा भी अपनी बीवी के इस महंगे शौक को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शिल्पा का दुबई वाला घर बेहद फेमस है। उनके घर में प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, व अन्य लग्ज़री सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

Raj Kundra and Shilpa Shetty vacation home in Dubai here Inside pictures
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में शादी की सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी। हालांकि अब ये फ्लैट शिल्पा के पास है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। साल 2015 में इस फ्लैट के बिकने की खबर सामने आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra and Shilpa Shetty vacation home in Dubai here Inside pictures
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा का ये बंगला दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में है। अपने परिवार के साथ शिल्पा अक्सर यहां छुट्टियां बिताने जाती हैं। शिल्पा के कमरे से लेकर गलियारे तक, देखने में काफी भव्य लगते हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra and Shilpa Shetty vacation home in Dubai here Inside pictures
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शिल्पा को लंदन में रहना बहुत पसंद है। शिल्पा की इसी पंसद का ख्याल रखते हुए राज कुंद्रा ने लंदन में भी उन्हें एक घर खरीदकर दिया हुआ है। राज ने उनके लिए 7 करोड़ रुपये की कीमत का फ्लैट खरीदा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed