फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आभार: राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को दी गई थी अंतिम विदाई, अब सायरा बानो ने यूं किया धन्यवाद

Wed, 14 Jul 2021 03:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Jul 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Dilip kumar was given state funeral Saira banu thanked Cm Uddhav thackrey and everyone for this honour
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को गुजरे आज सात दिन पूरे हो गए। दिलीप कुमार के चले जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों और फैंस ने शोक जताया तो वहीं अपने कोहिनूर के जाने से सायरा बानो को गहरा दुख पहुंचा है। सायरा दिलीप कुमार के साथ एक परछाई की तरह रहती थीं और अब उनके साहब उनसे दूर जा चुके हैं। दिलीप कुमार के जाने के बाद से उनके घर पर परिजनों और चाहने वालों का आना जाना लगा हुआ है।



मिसेज दिलीप कुमार ने जताया आभार

बता दें कि दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी। अब सायरा बानो ने महाराष्ट्र सरकार और फैंस को इस सम्मान के लिए शुक्रिया कहा है। उनके घर के बाहर एक साइनबोर्ड लगाया गया है जिसमें सायरा बानो ने मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद लिखा है। सायरा बानो ने घर के बाहर लगे साइन बोर्ड पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार, आदित्य ठाकरे सचिन अहीर, पाली हिल के निवासियों और मुंबई पुलिस का साथ और समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड पर अपना नाम मिसेज दिलीप कुमार रखा है।

Dilip kumar was given state funeral Saira banu thanked Cm Uddhav thackrey and everyone for this honour
उद्धव ठाकरे - फोटो : Instagram

बता दें कि दिलीप कुमार के निधन की खबर पाते ही महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे सायरा बानो के घर पहुंचे थे। उन्होंने घोषणा की थी कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि ये साइनबोर्ड पाली हिल इलाके में दिलीप कुमार के घर सॉलिटेयर के बाहर लगाया गया है।

Dilip kumar was given state funeral Saira banu thanked Cm Uddhav thackrey and everyone for this honour
दिलीप कुमार के घर के बाहर लगा साइन बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

इस बोर्ड पर लिखा है, 'हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे साहब, श्री शरद पवार साहब, आदित्य ठाकरे जी और श्री सचिन अहीर को बहुत बहुत धन्यवाद। दिलीप कुमार साहब को विदाई देने के लिए आपके प्यार भरे समर्थन और सहयोग के लिए पाली हिल के निवासियों और पुलिसा का भी दिल से धन्यवाद'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip kumar was given state funeral Saira banu thanked Cm Uddhav thackrey and everyone for this honour
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिलीप कुमार को सुपर्द-ए-खाक करने से पहले तिरंगे में लपेटा गया था। इसके बाद घर और कब्रिस्तान दोनों ही जगहों पर राज्य पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी थी। दिलीप कुमार का अंतिम दर्शन करने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, विद्या बालन, रणबीर कपूर, करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे थे।

विज्ञापन
Dilip kumar was given state funeral Saira banu thanked Cm Uddhav thackrey and everyone for this honour
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। उनका अभिनय, उनकी मोहब्बत, उनकी सफलता सब कुछ एक सीख देती थी जो उनके साथ काम करने वालों और सिर्फ उन्हें देखने वालों ने भी समझा था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed