फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन की मार: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं 'नजराना' की अभिनेत्री सविता बजाज, सुनाई दुख भरी दास्तां

Wed, 14 Jul 2021 03:19 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Savita Bajaj seeks financial aid, Says 'My savings have dried up'
सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कहर ने कई लोगों से उनका काम छीन लिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मजूदरों से लेकर शोज में काम करने वाले कई एक्टर्स से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। बीते दिनों शगुफ्ता अली ने खुलासा किया था कि उनके पास कोई काम नहीं है और कैंसर के इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। जिसके बाद कई फिल्मी और टीवी सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। हाल ही में बाबा खान उर्फ बिग बॉस के जल्लाद ने लॉकडाउन की स्थिति में काम ना मिलने का खुलासा किया था। अब ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस सविता बजाज के साथ हुआ है। 



पाई-पाई को मोहताज हुईं सविता बजाज

शगुफ्ता अली, बाबा खान के बाद कई फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) भी पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

Savita Bajaj seeks financial aid, Says 'My savings have dried up'
सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

सविता बजाज ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'निशांत', 'नजराना' और 'बेटा हो तो ऐसा' जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा वह 'नुक्कड़', 'मायका' और 'कवच' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक बातचीत के दौरान सविता बजाज ने अपना दुख बताते हुए कहा, 'मेरी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है। जो भी पैसा था वह मैंने अपनी सेहत पर खर्च कर दिया। मुझे अब सांस संबंधी गंभीर परेशानियां हो गई हैं। मैं नहीं जानती कि आगे कैसे होगा।'

Savita Bajaj seeks financial aid, Says 'My savings have dried up'
सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

सविता बजाज को बिगड़ी सेहत और बीमारियों के चलते आए दिन अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तीन महीने पहले सविता बजाज कोरोना की चपेट में भी आ गई थीं। तब उन्होंने 22 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। सविता बजाज को जब हाल ही सांस लेने में तकलीफ हुई तो दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Savita Bajaj seeks financial aid, Says 'My savings have dried up'
सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

सविता बजाज ने बताया कि उनकी मदद के लिए राइटर्स एसोसिएशन और CINTAA (सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) की तरफ से जो मदद मिल पा रही हैं, उसी से गुजारा चल रहा है। उन्होंने बताया कि राइटर्स एसोसिएशन से दो हजार और CINTAA की तरफ से पांच हजार रुपये की मदद मिलती है, जिससे वह गुजारा कर रही हैं लेकिन उम्र के साथ बढ़ती बीमारियों ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Savita Bajaj seeks financial aid, Says 'My savings have dried up'
सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

'दुख की बात है कि मेरा ध्यान रखने वाला भी कोई नहीं है। 25 साल पहले मैंने फैसला किया था कि मैं अपने होमटाउन दिल्ली वापस लौट जाऊंगी। लेकिन मेरे परिवार में से कोई भी मुझे साथ नहीं रखना चाहता। मैंने बहुत कमाया। बहुत जरूरतमंदों की मदद की पर आज मुझे मदद की जरूरत है।' इसके साथ ही सविता का कहना है कि 'इतने सालों तक काम करने के बाद भी मुंबई में मेरा अपना कोई घर नहीं है। मैं चाहती हूं कि कोई मेरे जैसे उन सीनियर एक्टरों के लिए ओल्ड एज होम बनाएं जो खुद पर निर्भर हैं। मैं मलाड में एक रूम किचन में रहती हूं और सात हजार किराया देती हूं। मैं पैसे नहीं मांगना चाहती पर अब मेरे लिए मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed