फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: आधी रात को मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की याद में साझा किया पोस्ट, फैंस हुए भावुक

Wed, 14 Jul 2021 02:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Jul 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Mandira bedi share emotional post remembering her late husband raj kaushal fans showered love
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके हमसफर, उनके दोस्त, उनके पति राज कौशल अब इस दुनिया में नहीं हैं। मंदिरा बेदी बहुत ही मजबूत महिला मानी जाती हैं और हर स्थिति का मजबूती से सामना करती हैं, लेकिन राज कौशल के जाने का गम उनके लिए बहुत भारी महसूस हो रहा है। अपने बच्चों के लिए वो मजबूती दिखा रही हैं, लेकिन उनके दिल को जो चोट पहुंची है वो कम ही नहीं हो रही है।



मंदिरा को सता रही पति की याद

टीवी का 'शांति' मंदिरा ने एक बार फिर पति राज को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। आधी रात को मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है, 'मिस यू राजी..'।उनका ये पोस्ट लोगों को भावुक कर दे रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिरा ने सिर्फ ये ही लिखा है कि उन्हें अपने पति की याद आ रही है, लेकिन उनके दिल में कितनी ही बाते होंगी जो वो सोशल मीडिया पर नहीं लिख सकती हैं। उनके पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

Mandira bedi share emotional post remembering her late husband raj kaushal fans showered love
मंदिरा बेदी- राज कौशल - फोटो : ट्विटर

जीवन का मुश्किल दौर पति पत्नी साथ मिलकर काटते हैं, लेकिन जब पति ही बीच सफर में साथ छोड़ दे तो पत्नी के लिए वही जिंदगी का सबसे मुश्किल पल बन जाता है। कुछ ऐसा ही दर्द मंदिरा बेदी हर रोज झेल रही हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन अपने पति की याद में कुछ तस्वीरें साझा कर रही हैं, लेकिन किसी भी तरह से उनका ये गम कम नहीं हो रहा है। वहीं उनके दोस्त और चाहने वाले उन्हें हौंसला बंधा रहे हैं।

Mandira bedi share emotional post remembering her late husband raj kaushal fans showered love
मंदिरा बेदी, मौनी रॉय - फोटो : Instagram

राज कौशल के निधन से बॉलीवुड और टीवी सितारों को झटका लगा है। हालांकि सभी मिलकर मंदिरा के दुख को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में मंदिरा की खास दोस्त मौनी रॉय उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। उन्होंने मंदिरा संग अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें दोनों एक दूसरे के गले मिलती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मंदिरा के चेहरे पर राज के गुजर जाने के बाद पहली बार मुस्कान दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira bedi share emotional post remembering her late husband raj kaushal fans showered love
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मंदिरा ने 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। इस शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। कुछ साल पहले मंदिरा और राज ने एक बच्ची गोद ली थी जिसका नाम तारा है। मंदिरा अपने परिवार के साथ खुश थी, लेकिन अचानक से उन्हें गहरा झटका लग गया। राज भले ही अब मंदिरा के साथ नहीं है, लेकिन उनकी यादें मंदिरा के दिल में बसी हैं जो मरते दम तक उनके साथ रहेंगी।

विज्ञापन
Mandira bedi share emotional post remembering her late husband raj kaushal fans showered love
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 30 जून को राज कौशल का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके दो दिन पहले ही राज ने पत्नी मंदिरा और कुछ फिल्मी दोस्तों संग जमकर पार्टी की थी। उन तस्वीरों में राज बेहद खुश और स्वस्थ्य नजर आ रहे थे, लेकिन किसे पता था कि उनका दिल उन्हें अचानक धोखा दे देगा। राज के असमय हुए निधन ने मंदिरा के परिवार को तोड़ कर रख दिया। हालांकि आंखों से बहते आंसू के साथ मंदिरा अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें आखिरी बार अलविदा कहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed